Lava Z60s भारत में लॉन्च, शार्प क्लिक टेक्नोलॉजी से है लैस

लावा ने अपने जेड सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Lava Z60s को भारत में लॉन्च कर दिया है। लावा जेड60एस एंड्रॉयड वन (गो एडिशन) स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 23 अगस्त 2018 17:28 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड वन (गो एडिशन) स्मार्टफोन है लावा जेड60एस
  • Lava Z60s में है शार्प क्लिक टेकनोलॉजी
  • Reliance Jio की तरफ से मिलेगा 2,200 का कैशबैक
हैंडसेट निर्माता कंपनी लावा ने अपने जेड सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Lava Z60s को भारत में लॉन्च कर दिया है। जेड सीरीज में कंपनी के छह हैंडसेट मौजूद हैं। याद करा दें कि पिछले साल अक्टूबर में Lava Z60, Lava Z70, Lava Z80 और Lava Z90 को लॉन्च किया गया था। Lava Z91 और Lava Z61 से इस साल कंपनी ने पर्दा उठाया था। लावा जेड60एस की कीमत 4,949 रुपये है। Lava Z60s की खासियत शार्प क्लिक कैमरा, 2,500 एमएएच की बैटरी, 1 जीबी रैम, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड वन (गो एडिशन) स्मार्टफोन है। बता दें कि लावा जेड60एस 2 जीबी रैम वेरिएंट में भी अगले महीने से उपलब्ध होगा।
 

Lava Z60s की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Lava Z60s की कीमत 4,949 रुपये है। लावा जेड60एस 75,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर पर ब्लैक और गोल्ड कलर में खरीद सकेंगे। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगी। गौर करने वाली बात यह है कि ये ऑफर केवल 15 नवंबर 2018 तक ही वैध है। Lava Z60s खरीदने वाले ग्राहकों को Reliance Jio की तरफ से 2,200 रुपये का इस्टेंट कैशबैक मिलेगा। कैशबैक वाउच के रूप में दिया जाएगा। लावा जेड60एस खरीदने पर 44 कैशबैक वाउचर मिलेंगे, हर वाउचर की कीमत 50 रुपये है। 198 रुपये या 299 रुपये के रिचार्ज पर वाउचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा। वाउचर MyJio ऐप में दिखाई देंगे। बता दें कि यह ऑफर नए और पुराने दोनों जियो यूजर के लिए है।
 

Lava Z60s के स्पेसिफिकेशन

डुअस सिम वाला लावा जेड60एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। Lava Z60s में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी और 2 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा। लावा जेड60एस शार्प क्लिक टेक्नोलॉजी से लैस है। अब बात कैमरा की। रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर और फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश और बोकेह मोड के साथ आते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह शार्प क्लिक टेक्नोलॉजी आखिर है क्या। कंपनी ने कहा कि यह तकनीक हर छोटी से छोटी चीज को कैमरा में कैप्चर करने में सक्षम है।

Lava Z60s में 16 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, वाईफाई 802 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक मिलेगा। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 15 घंटे 20 मिनट का टॉकटाइम, 14 घंटे 42 मिनट का टॉकटाइम और 3जी डेटा खपत, 357 घंटे 19 मिनट का स्टैंडबाय टाइम देती है। लावा जेड60एस की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 144.3x71.4x8.5 मिलीमीटर और इसका वजन 136 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.