Lava ने लॉन्च किया 4GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला Yuva Star 2 स्मार्टफोन, कीमत Rs 6499

Lava Yuva Star 2 दो कलर ऑप्शन - Radiant Black और Sparkling Ivory में मिलेगा। डिवाइस की बिक्री भारतभर के रिटेल स्टोर्स पर 1 मई से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2025 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva Star 2 की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है
  • यह सिर्फ एक वेरिएंट में आता है, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज
  • डिवाइस की बिक्री भारतभर के रिटेल स्टोर्स पर 1 मई से शुरू हो चुकी है

Photo Credit: Lava

Lava ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Yuva Star 2 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया गया है, लेकिन इसमें कुछ अच्छे स्पेसिफिकेशन्स देने की कोशिश की गई है। स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन 5000mAh की बैटरी से पावर लेता है और Android 14 Go एडिशन पर चलता है। फोटो व वीडियो कैप्चर करने के लिए 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस में फेस अनलॉक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और बगैर किसी ब्‍लोटवेयर वाला इंटरफेस मिलता है।
 

Lava Yuva Star 2 price in India, availability

Lava Yuva Star 2 की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। यह सिर्फ एक वेरिएंट में आता है, 4GB RAM (4GB वर्चुअल RAM के साथ) और 64GB स्टोरेज। फोन दो कलर ऑप्शन - Radiant Black और Sparkling Ivory में मिलेगा। डिवाइस की बिक्री भारतभर के रिटेल स्टोर्स पर 1 मई से शुरू हो चुकी है। ब्रांड की तरफ से यूजर्स को Free Service@Home की सुविधा भी दी जा रही है।
 

Lava Yuva Star 2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाले Lava Yuva Star 2 में Android 14 Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन ब्लोटवेयर फ्री एक्सपीरिएंस देगा। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फ्रंट कैमरा के लिए स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। Lava हैंडसेट Octa-core UNISOC प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके मॉडल नेम को पर्दे के पीछे रखा गया है। 

Lava स्मार्टफोन के चिपसेट को 4GB LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है, जिसे स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 4GB और, यानी कुल 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP AI डुअल कैमरा सेटअप और सामने 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें फेस अनलॉक के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Anonymous Call Recording जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन IP रेटेड है यानी डस्ट और पानी से हल्का बचाव भी है।

बैटरी 5000mAh की है, जिसे 10W टाइप-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, ये फोन दिनभर का बैकअप आराम से दे सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 Go Edition
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  4. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  5. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  6. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  7. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  8. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  9. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  10. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.