लावा का ख़ास ऑफ़र, एक साल तक स्क्रीन टूटने की टेंशन से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 सितंबर 2016 17:39 IST
ख़ास बातें
  • लावा ने अपने ग्राहकों को त्यौहारी सीज़न से पहले एक खास ऑफर दिया है
  • ग्राहक फोन खरीदने के 365 दिन के अंदर स्क्रीन टूटने पर इसे बदलवा सकेंगे
  • ग्राहक लावा के किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर इस ऑफर का लाभ ले पाएंगे
मोबाइल बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज अपने ग्राहकों को त्यौहारी सीज़न से पहले एक खास ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत 15 सितंबर 2016 से नवंबर 2016 के तहत लावा मोबाइल खरीदने वाले यूज़र एक बार मोबाइल स्क्रीन बदलवा सकेंगे। लावा का यह ऑफर फ़ीचर और स्मार्टफोन खरीदने वाले दोनों ग्राहकों को मिलेगा।

लावा के मुताबिक, ''यह ऑफर उन स्मार्टफोन ग्राहकों को ही मिलेगा जो इस ऑफर अवधि के अंदर फोन खरीदेंगे। ग्राहक फोन खरीदने के 365 दिन के अंदर स्क्रीन टूटने पर इसे बदलवा सकेंगे।''

मोबाइल स्क्रीन टूटने की स्थिति में ग्राहक लावा के किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर इस ऑफर का लाभ ले पाएंगे। ग्राहकों को इसके लिए फोन का बिल, पहचान पत्र और एक वैध कॉन्टेक्ट नंबर देना होगा। इस ऑफर के तहत मोबाइल स्क्रीन बदलवाने के लिए ग्राहकों को स्मार्टफोन के लिए 250 रुपये और फ़ीचर फोन के लिए 150 रुपये लेबर चार्ज देना होंगा।

लावा का कहना है कि देशभर में कंपनी के 1,25,000 रिटेलर और 950 सर्विस सेंटर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Laava mobile, Lava smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad N70 SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.