Lava Shark 5G की कीमत होगी 10 हजार से कम, भारत में होगा 23 मई को लॉन्च

Lava जल्द ही भारत में Lava Shark 5G को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2025 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Lava जल्द ही भारत में Lava Shark 5G को लॉन्च करने वाला है।
  • Lava Shark 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Lava Shark 5G में Unisoc T765 प्रोसेसर होगा।

Lava Shark 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: Lava

Lava जल्द ही भारत में Lava Shark 5G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने ऑफिशियल स्तर पर फोन की लॉन्च तारीख के साथ-साथ इसके फीचर्स को भी टीज किया है। कंपनी ने फोन की कीमत का भी खुलासा किया गया है। आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी हाल ही में लीक हुई थी। उम्मीद है कि इसका डिजाइन मौजूदा Lava Shark 4G जैसा ही होगा, जिसे मार्च में देश में पेश किया गया था। यहां हम आपको Lava Shark 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Shark 5G भारत में होगा लॉन्च


Lava Shark 5G भारत में 23 मई को लॉन्च होगा, जिसका खुलासा कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में किया है। दावा किया गया है कि इसका AnTuTu स्कोर 4,00,000 से ज्यादा है। फोन LPDDR4X रैम का सपोर्ट करेगा और भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।


Lava Shark 5G Specifications


कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Shark 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल AI सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। इस फोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग होगी। पहले लीक से पता चला था कि Shark 5G में ड्यूल रियर कैमरा यूनिट आएगा। इसे ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कैमरा आइलैंड में सर्कुलर एलईडी फ्लैश यूनिट के चारों ओर एक सर्कुलर डिजाइन है। Shark 5G की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि यह 4GB RAM और में 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। इसमें Unisoc T765 प्रोसेसर होगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करने की उम्मीद है।


Advertisement
Lava Shark 4G Specifications


Lava Shark 4G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.