Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च

फोन में 6.67 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी बताई गई है।

Lava Bold N2 Pro 4G फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है।

Lava Bold N2 Pro 4G का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। फोन मार्च के अंतिम दिन लॉन्च होने जा रहा है। फोन को Flipkart पर टीज किया गया है। टीजर पेज पर फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का संकेत भी कंपनी ने दिया है। फोन एक बजट डिवाइस होगा जिसमें एचडीप्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आने वाला है। फोन में बड़ी बैटरी होगी। आइए जानते हैं Lava Bold N2 Pro 4G के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Lava Bold N2 Pro 4G launch date

Lava Bold N2 Pro 4G की लॉन्च डेट कंपनी ने टीज कर दी है। फोन 31 मार्च को मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। भारतीय मार्केट में फोन Flipkart लाइव पेज पर टीज किया गया है। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। फोन 31 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यहां पर फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। 

Lava Bold N2 Pro 4G Specifications

Lava Bold N2 Pro 4G के लॉन्च से पहले फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। फोन में 6.67 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 50 मेगापिक्लस का मेन कैमरा होगा। इसमें AI फीचर्स भी होंगे। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसने 240000 का अंतुतु स्कोर हासिल किया है। फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है जिसके साथ में 4 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। 

फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाला है। फोन में 5000mAh की बैटरी बताई गई है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है। यह दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा जिसमें Eclipse Grey और Aurora Gold को शामिल किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.