3 बैक कैमरा के साथ Lava Blaze भारत में लॉन्च, सिर्फ 8699 कीमत और धांसू फीचर्स से है लैस

Lava Blaze  में 6.51 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ पंच होल डिजाइन है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है।
  • Lava Blaze में 6.51 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • प्रोसेसर के लिए Lava Blaze में MediaTek Helio A22 SoC दिया गया है।

Lava Blaze में 6.51 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में गुरुवार को Lava Blaze स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है जो कि बाजार में लेटेस्ट बजट फोन के तौर पर आया है। यह स्मार्टफोन 4 अलग-अलग कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है और MediaTek Helio A22 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। वहीं इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। मार्केट में Lava Blaze का मुकाबला Realme C31, Moto E7 Plus और Poco C31 से हो सकता है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Lava Blaze की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Lava Blaze के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो लावा ब्लेज Glass Black, Glass Blue, Glass Green और Glass Red कलर्स में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह प्री बुकिंग के लिए Lava ई-स्टोर पर भारत में उपलब्ध है। इस फोन की सेल Lava ई-स्टोर, Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स पर 14 जुलाई से उपलब्ध होगा। कंपनी Lava Blaze की प्री-बुकिंग करने वाले पहले 1,000 ग्राहकों के लिए Lava Probuds 21 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स को गिफ्ट के तौर पर पेश कर रही है।
 

Lava Blaze के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lava Blaze  में 6.51 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ पंच होल डिजाइन है। यह ड्यूल सिम सपोर्ट वाला फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है। प्रोसेसर के लिए इस फोन में MediaTek Helio A22 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 3GB अतिरिक्त वर्चुअल RAM दी गी है जो कि फ्री स्टोरेज से बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का एआई ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ V5, 3.5mm ऑडियो जैक, वाई-फाई, GPRS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर के तौर पर इस फोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के तौर पर इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 40 घंटे तक प्लेबेक टाइम प्रदान करती है और स्टेंडबॉय टाइम 25 दिनों का है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lava Blaze, Lava Blaze Price, Lava Blaze Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.