Lava ला रही कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ नया स्मार्टफोन Lava Blaze Curve 5G, जानें डिटेल्स

Lava Blaze Curve 5G लावा का अगला स्मार्टफोन होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2024 20:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी इसे कर्व्ड डिस्प्ले के साथ हाइलाइट करने वाली है।
  • Lava Agni 2 5G में भी कंपनी इससे पहले कर्व्ड डिस्प्ले दे चुकी है।

Lava Agni 2 5G में भी कंपनी इससे पहले कर्व्ड डिस्प्ले दे चुकी है।

Photo Credit: Lava

Lava की ओर से एक नया स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीज कर दिया है। यह Lava Blaze Curve 5G के नाम से लॉन्च होने वाला है। जैसा कि नाम सुझाव देता है यह एक 5जी फोन होगा और इसमें कर्व डिस्प्ले देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Lava Blaze Curve 5G लावा का अगला स्मार्टफोन होने वाला है। लावा मोबाइल्स के प्रेसिडेंट सुनील रैना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फोन का नाम शेयर किया है। हालांकि तरीका काफी कंफ्यूज करने वाला है। पोस्ट में 𝗘𝗔𝗟𝗚𝗩𝗨𝗭𝟱𝗖𝗕𝗘𝗥 को डी-कोड करने के लिए कहा गया है। अगर ध्यान से देखा जाए तो इससे Blaze Curve 5G बनता है। यानी कंपनी इसे कर्व्ड डिस्प्ले के साथ हाइलाइट करने वाली है। फोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यहां फोन के बारे में किसी स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है। 

Lava Agni 2 5G में भी कंपनी इससे पहले कर्व्ड डिस्प्ले दे चुकी है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (2220x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। यह स्टॉक एंड्रॉयड 13 पर चलता है यानी प्‍योर एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस ऑफर करता है। कंपनी ने Android 14 और Android 15 में अपग्रेड की बात भी लॉन्च के समय कही थी। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 16MP का है। दावा है कि फोन की 8जीबी रैम को वर्चुअल एक्सपेंशन सपोर्ट से 16 जीबी तक ले जाया जा सकता है। Lava Agni 2 5G में 4,700mAh बैटरी है, जो 66W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग एडेप्टर से लैस है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.