लावा ए79 बजट 3जी फोन लॉन्च, कीमत 5,699 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2016 15:14 IST
लावा मोबाइल्स ने अपने एक और किफायती हैंडसेट ए79 लॉन्च किया है। लावा ए79 की कीमत 5,699 रुपये निर्धारित की गई है।

लावा ए79 में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इस डुअल सिम फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। लावा का यह लेटेस्ट मोबाइल एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
Advertisement

लावा में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में मौजूद है 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। दोनों ही कैमरे के साथ फ्लैश दिए गए हैं। कंपनी को उम्मीद है कि फ्लैश कम रोशनी में तस्वीरें खींचने में मदद करेंगे। स्मार्टफोन का कैमरा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें स्मार्ट स्क्रीन गेस्चर, स्मार्ट म्यूज़िक और वीडियो पैप जैसे फ़ीचर भी मौजूद हैं।

इसके अलावा लावा ए79 में कंपनी ने 'स्मार्ट स्क्रीनशॉट' के नाम का एक अनोखा फ़ीचर भी दिया है। इसकी मदद से व्हाट्सऐप चैट, फेसबुक, ब्राउज़र  स्क्रॉल को सिर्फ एक तस्वीर में तब्दील किया जा सकता है। लावा ए79 को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की लिथियम इयॉन बैटरी। यह गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava A79, Lava A79 Price, Lava A79 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.