लावा ए67 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,550 रुपये से कम

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 मई 2016 16:19 IST
लावा ने बेहद ही किफायती स्मार्टफोन ए67 लॉन्च किया है। लावा ए67 को कंपनी की वेबसाइट पर 4,549 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

लावा ए67 डुअल-सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (800 X 480 पिक्सल) डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले लावा के इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 512 एमबी का रैम भी मौजूद है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं।
Advertisement

लावा के इस 3जी स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 2000 एमएएच की लिथियम-इयॉन बैटरी। इसके बारे में 170 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 3जी के अलावा जीपीआरएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी2.1 और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 145.5x72x9.2 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।

गौरतलब है कि लावा ने अप्रैल महीने में तीन किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava A67, Lava A67 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.