Lava Agni 3 5G: मात्र Rs. 16 में दो डिस्प्ले वाला 5G फोन, स्मार्टवॉच भी! LAVA की जबरदस्त सेल, जानें ऑफर

सेल में कंपनी के कई स्मार्टफोन और वियरेबल्स पर भारी छूट

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 09:03 IST
ख़ास बातें
  • सेल 30 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • सेल में पहले 100 ग्राहकों को 16 रुपये में फोन खरीदने का मौका मिलेगा।
  • इसी के साथ ProWatch V1 को भी खरीदने का मौका होगा।

LAVA 16th Anniversary Sale में Lava Agni 3 5G को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है।

Photo Credit: Lava

Lava स्मार्टफोन मेकर भारत में अपने 16 साल पूरे करने जा रही है। इसी उपलब्धि के अवसर पर कंपनी ने एक खास सेल की घोषणा की है। LAVA 16th Anniversary Sale का आयोजन कंपनी ने किया है जिसमें ग्राहकों को केवल 16 रुपये में कंपनी का फ्लैगशिप फोन और स्मार्टवॉच खरीदने का मौका मिलेगा। यह सेल 30 मार्च को शुरू होगी। आइए आपको बताते हैं सेल कितने बजे से शुरू होगी, और इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं। 

लावा इंटरनेशनल लिमिटिड भारत में 16 साल पुरानी हो गई है और अब कंपनी ने अपनी 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर खास सेल की घोषणा (via) की है। LAVA 16th Anniversary Sale में ग्राहक मात्र Rs 16 में कंपनी का LAVA Agni 3 स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को AGNI3 कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। इतना ही नहीं, इसी के साथ ProWatch V1 को भी खरीदने का मौका होगा। इसके लिए PROWATCH कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। 

सेल 30 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सेल में पहले 100 ग्राहकों को यह ऑफर मिलेगा। यानी सिर्फ 16 रुपये में दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने का मौका आपके पास है। इसके अलावा सेल में कंपनी के कई और स्मार्टफोन और वियरेबल्स पर भारी छूट मिलेगी। आइए आपको सेल में मिलने वाली अन्य डील्स के बारे में बताते हैं। 

LAVA 16th Anniversary Sale में Lava Agni 3 5G को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का MRP Rs. 25,499 है लेकिन सेल में इसे Rs. 16,000 में खरीदा जा सकता है। ऑफर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा। 
Advertisement

Blaze Duo 5G 
Blaze Duo 5G को कंपनी ने Rs. 18,999 में लिस्ट किया है लेकिन सेल के दौरान यह फोन सिर्फ Rs. 13,799 में खरीदा जा सकेगा। ऑफर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा। 
Advertisement

Blaze 3 5G 
Lava Blaze 3 5G का MRP Rs. 12,999 है लेकिन सेल के दौरान इस फोन को सिर्फ Rs. 9,899 में खरीदा जा सकेगा। ऑफर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा। 
Advertisement

LAVA 16th Anniversary Sale Offers on Earbuds
Probuds N32 
Advertisement
Probuds N32 का MRP Rs. 2,999 है, लेकिन सेल में इन ईयरबड्स को Rs. 999 में खरीदा जा सकेगा। ऑफर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा। 

Probuds N31 
Probuds N31 का MRP Rs. 2,499 है लेकिन सेल में इनको Rs. 799 में खरीदा जा सकेगा। ऑफर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा

इसके अलावा कई और ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो इस सेल में भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। ऑफर्स की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2652 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.