Karbonn Rebel Pro का भारत में लॉन्च होने के बाद मुकाबला MIVI One 5G और Vivo T5e से हो रहा है।
Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e
Photo Credit: Karbonn/MIVI/Vivo
Karbonn ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन का मुकाबला अपनी कीमत के हिसाब से MIVI One 5G और Vivo T5e से हो रहा है। यहां हम आपको Karbonn Rebel Pro, MIVI One 5G और Vivo T5e के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं, जिससे आप यह अंदाजा लगाय पाएंगे कि आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा? Karbonn Rebel Pro में मीडियाटेक हीलियो जी81 प्रोसेसर, MIVI One 5G में क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर मिलता है।
कीमत
Karbonn Rebel Pro का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹11,499 में लॉन्च किया गया है। वहीं MIVI One 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,699 में लिस्टेड है। जबकि Vivo T5e के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Karbonn Rebel Pro भारत में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इसके अलावा MIVI One 5G में मामूली सी बड़ी 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। और Vivo T5e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Karbonn Rebel Pro को 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं MIVI One 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। और Vivo T5e में 5,500mAh बैटरी आती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर
Karbonn Rebel Pro में मीडियाटेक हीलियो जी81 चिपसेट दिया गया है। जबकि यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
MIVI One 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है।
जबकि Vivo T5e एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 काम करता है। यह फोन ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप
Karbonn Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा MIVI One 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo T5e के रियर में f/2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। यह फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी