कार्बन फैशन आई और फैशन आई 2.0 लॉन्च, अनोखे फैशन ऐप से हैं लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 18:44 IST
कार्बन मोबाइल्स ने दो नए स्मार्टफोन फैशन आई और फैशन आई 2.0 लॉन्च किए हैं। कार्बन फैशन आई की कीमत 5,490 रुपये है और कार्बन फैशन आई 2.0 स्मार्टफोन 6,490 रुपये में मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन देशभर के रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। गौर करने वाली बात है कि कार्बन फैशन आई स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध कराया गया था।

कंपनी ने बताया है कि उसने इन स्मार्टफोन में एक फैशन ऐप दिया है जिसकी मदद से यूज़र किसी भी कपड़े की तस्वीर खींचकर उसके बारे में इंटरनेट से सारी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इस ऐप का आर्टिफिशियल इंजन अपने आप ही उस कपड़े के प्रिंट, पैटर्न और रंग की पहचान कर लेगा और यूज़र को उससे संबंधित रिजल्ट दिखाएगा। इस ऐप की मदद से यूज़र कपड़े की कीमत की तुलना भी कर पाएंगे और अपने लिए बेहतरीन डील भी तलाश पाएंगे। कंपनी ने इस ऐप के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च कंपनी सताकू के साथ साझेदारी की है।
Advertisement

अब बात कार्बन फैशन आई और कार्बन फैशन आई 2.0 के स्पेसिफिकेशन की। कार्बन फैशन आई एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी आईपीएस स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड प्रोटेक्शन से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है।
 

इस फोन मं 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स-ए47 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। कार्बन के इस हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। कैमरे से 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेमप्रतिसेकेंड तक की जा सकती है। इसके अलावा कैमरे में फेस डिटेक्शन, स्माइल डिटेक्शन, जिओ टैगिंग और पैनोरमा मोड जैसे फीचर हैं। सेल्फी कैमरा 3.2 मेगापिक्सल है।
Advertisement

कार्बन फैशन आई में 2000 एमएएच की बैटरी है जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो 3जी के अलावा यह फोन ब्लूटूथ, जीपीआरएस, एज, ए-जीपीएस, वाई-फाई डुअल बैंड, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर सपोर्ट करता है। कार्बन के इस फोन में 4जी सपोर्ट नहीं दिया गया है।
Advertisement

कार्बन फैशन आई 2.0 के ज्यादातर कार्बन फैशन आई वाले ही हैं, फ़र्क स्टोरेज और रैम का है। कार्बन फैशन आई 2.0 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज के साथ आएगा। इन हैंडसेट में भी 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल संभव है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Karbonn, Karbonn Fashion Eye

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.