JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, फोन में हो सकता है Qualcomm QM215 प्रोसेसर और 13MP रियर कैमरा!

JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन लीक हो गई हैं। Google के साथ साझेदारी में Reliance Jio द्वारा डिज़ाइन किया गया आगामी एंट्री-लेवल Android स्मार्टफोन JioPhone Next जून में घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 अगस्त 2021 10:09 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Next में Android 11 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
  • कहा जा रहा है कि यह फोन 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।
  • JioPhone Next में पीछे की तरफ सिंगल 13-मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है।

JioPhone Next की कीमत 4,000 रुपये से कम हो सकती है।

JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन लीक हो गई हैं। Google के साथ साझेदारी में Reliance Jio द्वारा डिज़ाइन किया गया आगामी एंट्री-लेवल Android स्मार्टफोन JioPhone Next जून में घोषित किया गया था। फोन की सेल सितंबर में शुरू होने वाली है और ऐसा लग रहा है कि इसकी स्पेसिफिकेशन लीक हो गई हैं। JioPhone Next के बारे में कहा जाता है कि यह Android 11 (गो एडिशन) पर चलेगा और इसमें HD+ डिस्प्ले के साथ सिंगल रियर कैमरा होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44 वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting-AGM) में, जहां पहली बार फोन की घोषणा की गई थी, रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा था कि JioPhone Next न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा।

JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन्स को Twitter पर XDA Developers के एडिटर-इन-चीफ मिशाल रहमान द्वारा फोन की बूट स्क्रीन के एक स्क्रीनशॉट के साथ शेयर किया गया था, जो कहता है कि "जियोफोन नेक्स्ट क्रिएटेड विद गूगल" (JioPhone Next Created with Google) है। कहा जाता है कि फोन का मॉडल नंबर LS-5701-J है और यह Android 11 (Go Edition) पर चलता है। इसमें 720x1,440 पिक्सल का डिस्प्ले हो सकता है और यह Qualcomm QM215 SoC से लैस हो सकता है। यह Qualcomm Adreno 308 GPU के साथ 64-बिट, क्वाड-कोर मोबाइल प्रोसेसर है। यह लो-एंड डिवाइस के लिए डिज़ाइन किया गया है और ब्लूटूथ v4.2, GPS, 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग, LPDDR3 रैम और eMMC 4.5 स्टोरेज के सपोर्ट के साथ बिल्ट-इन Qualcomm Snapdragon X5 LTE मॉडम के साथ आता है।
Advertisement

रहमान ने यह भी दावा किया कि JioPhone Next में पीछे की तरफ सिंगल 13-मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, कहा जाता है कि फोन में ‘DuoGo' पहले से ही इंस्टॉल आता है जिसमें कुछ कम रैम ऑप्टिमाइज़ेशन हो सकते हैं। Snapchat इंटीग्रेशन के साथ फोन में Google Camera Go का एक नया वर्जन भी पहले से इंस्टॉल है।

कीमत की बात करें तो रहमान ने बताया किया है कि कंपनियां 50 डॉलर से कम कीमत का लक्ष्य रख रही हैं, जिससे पता चलता है कि फोन की कीमत 4,000 रुपये से कम हो सकती है। 10 सितंबर को फोन की सेल शुरू हो जाने की बात कही जा रही है, जबकि Jio ने अभी तक कीमत साझा नहीं की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.