नहीं चुकाई EMI, तो 'डिब्‍बा' हो जाएगा JioPhone Next स्मार्टफोन

जियो फोन नेक्‍स्‍ट में डिवाइस लॉक लोड है। अगर जियो फोन नेक्‍स्‍ट के यूजर्स ने फोन की ईएमआई नहीं चुकाई, तो जियो के पास यूजर के एक्‍सेस को प्रति‍बंधित करने की इजाजत है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 21:09 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन नेक्‍स्‍ट में डिवाइस लॉक फीचर लोड है
  • ईएमआई नहीं चुकाई, तो जियो के पास एक्‍सेस प्रति‍बंधित करने की इजाजत है
  • डिवाइस लॉक का फीचर सिर्फ ईएमआई पर खरीदी जाने वाली डिवाइस में होगा

जो लोग इसे पूरे पैसे देकर खरीदेंगे, उन्‍हें भविष्‍य में ऐसी परेशानी नहीं आने की उम्‍मीद की जा सकती है।

जियो फोन नेक्‍स्‍ट दिवाली से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होने वाला है और जो भी यूजर्स इसे ईएमआई पर खरीदने का प्‍लान बना रहे हैं, उन्‍हें यह खबर ध्‍यान से पढ़नी चाहिए। जियो फोन नेक्‍स्‍ट में डिवाइस लॉक लोड है। अगर जियो फोन नेक्‍स्‍ट के यूजर्स ने फोन की ईएमआई नहीं चुकाई, तो जियो के पास यूजर के एक्‍सेस को प्रति‍बंधित करने की इजाजत है। जियो और गूगल ने मिलकर इस फोन को डिवेलप किया है, जिसे महज 1999 रुपये देकर खरीदा जा सकता है। बाकी की रकम 18 से 24 महीनों की किस्‍त में चुकाने का विकल्‍प है, जो लोग पूरे पैसे देकर इस फोन को खरीदना चाहते हैं, उन्‍हें 6499 रुपये देने होंगे।      

अगर कोई ग्राहक ईएमआई पर यह फोन खरीदता है और अपनी किस्‍त नहीं दे पाता, तो डिवाइस लॉक का विकल्‍प यूजर को प्रति‍बंधित कर देगा। जियो ने इससे जुड़ी जानकारी को नोटि‍फि‍केशन के पैनल पर लगाया है, जहां लॉक का ऑप्‍शन हाइलाइट होता है। डिवाइस लॉक का यह फीचर सिर्फ उन JioPhone नेक्स्ट यूनिट्स तक सीमित रहेगा, जो EMI पर खरीदी जाएंगी। जो लोग इसे पूरे पैसे देकर खरीदेंगे, उन्‍हें भविष्‍य में ऐसी परेशानी नहीं आने की उम्‍मीद की जा सकती है।
Advertisement

हालांक‍ि जियो फोन नेक्‍स्‍ट, मार्केट की पहली ऐसी डिवाइस नहीं है, जो ईएमआई नहीं चुकाने पर यूजर को फोन एक्‍सेस नहीं करने देगी। देश की कई फाइनैंस कंपनियां और प्राइवेट मनी लैंडर्स भी उनके जरिए खरीदे गए फोन्‍स पर ऐसे सॉल्‍यूशन इस्‍तेमाल करना शुरू कर चुके हैं, 
गैजेट्स 360 को पता चला है कि जियो ने भविष्य में ईएमआई का भुगतान न करने के कारण खराब कर्ज की घटनाओं से बचने के लिए जियोफोन नेक्स्ट में मौजूद डिवाइस लॉक सॉल्‍यूशन को खुद से विकसित किया है।
Advertisement

वहीं, रेग्‍युलर ईएमआई से उलट, जियो ने अपने प्रीपेड प्लान के साथ जियोफोन नेक्स्ट के लिए किस्‍तें जोड़ दी हैं। इस तरह 24 महीने की ईएमआई पर फोन खरीदने पर 300 रुपये प्रति माह और 18 महीने की ईएमआई पर प्रत‍ि माह 600 रुपये तक चुकाने होंगे। हर प्‍लान में  डेटा और वॉइस कॉल के फायदे भी ऑफर किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Phone Next, RELIANCE, Relaince 4G, Google, EMI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.