भारत के सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next के दिवाली पर लॉन्च होने की पुष्टि

JioPhone Next फोन ऑप्टिमाइज़ एंड्रॉयड-बेस्ड Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन को Google की साझेदारी में तैयार किया गया है और यह फोन क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Next फोन Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा
  • जियोफोन नेक्स्ट दिवाली पर होगा लॉन्च
  • माना जा रहा है इसकी कीमत 3,499 रुपये होगी
Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंफर्म कर दिया है कि JioPhone Next स्मार्टफोन भारत में दिवाले के मौके पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Reliance की साझेदारी में डेवलप किया जा रहा है, जो कि Pragati OS पर काम करेगा यह एंड्रॉयड आधारित नया सॉफ्टवेयर है जो कि खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। पिचाई ने कंपनी की लेटेस्ट अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि यह फोन अंग्रेजी भाषा से आगे भारतीय स्थानिय लोगों की जरूरतों को पूरा करता है। उनका मानना है कि जियोफोन नेक्स्ट फीचर फोन से स्मार्टफोन की तरफ बढ़ने वाली एक बड़ी आबादी का नेतृत्व करेगा।

सुंदर पिचाई ने इनवेस्टर्स को समझाते हुए कहा कि JioPhone Next भारत में डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन की नींव रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले तीन से पांच सालों में यह लोकलाइस्ड फीचर स्मार्टफोन गहरा प्रभाव छोड़ेगा।
Advertisement

उन्होंने कहा कि वह फीचर फोन से स्मार्टफोन की ओर शिफ्ट होने वाले लोगों की डिमांड देखते हैं। उनका कहना है कि वह ऐसा फोन बना रहे हैं जो अंग्रेजी से परे अन्य भाषाएं प्राप्त कर रहा है और यह लोगों के लिए स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए इस तरह फोन बना रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्मार्टफोन का लाभ उठा सकें।

जियोफोन नेक्स्ट से संबंधित डिटेल जानकारी देते हुए हाल ही में एक टीज़र वीडियो साझा किय गया था। इस वीडियो में जानकारी मिली थी यह फोन ऑप्टिमाइज़ एंड्रॉयड-बेस्ड Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन को Google की साझेदारी में तैयार किया गया है और यह फोन क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें वॉयस असिस्टेंट, रीड अलाउड, ट्रांसलेट, 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पहले से लोड किए गए Google, Jio ऐप्स शामिल हैं। इस शॉर्ट वीडियो में JioPhone नेक्स्ट के डिज़ाइन का खुलासा होता है।
Advertisement

कंपनी ने JioPhone Next की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन सामने आ चुकी लीक्स की मानें, तो इसकी कीमत 3,499 रुपये होगी।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.