Jio का सबसे तगड़ा ऑफर, मात्र 4499 रुपये में मिल रहा शानदार 4G स्मार्टफोन, जल्द करें चूक न जाए डील

JioPhone Next की कीमत करीब 6,499 रुपये है। वहीं रिलांयस जियो अभी सीमित समय के लिए ऑफर प्रदान कर रही है, जिसमें किसी भी 4G स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर JioPhone Next सिर्फ 4499 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2022 13:58 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Next में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • JioPhone Next में Qualcomm Snapdragon QM215 प्रोसेसर दिया गया है।
  • JioPhone Next पर शानदार ऑफर चल रहा है।

JioPhone Next में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Reliance Jio

अगर आप अपने लिए कोई नया 4G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। जी हां Reliance जियो इस समय  JioPhone Next पर ऑफर प्रदान कर रही है, जिसके जरिए इसे किफायती दामों में खरीदने का मौका मिल रहा है। यहा ऐसा कहें कि सिर्फ फीचर फोन की कीमत में 4G स्मार्टफोन अपना बनाने का मौका मिल रहा है। आइए Reliance Jio के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही साथ इस 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस पर भी नजर डालते हैं।
 

JioPhone Next के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो JioPhone Next में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 Hz है। इस डिस्प्ले को एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कवर किया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में f-1/3 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f-1/4 अपर्चर के साथ 8MP मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस कैमरा में रियर LED फ्लैश लाइट दी गई है और फ्रंट में डिस्प्ले फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। सीन मोड और सेटिंग्स की बात करें तो इसमें HDR मोड, नाइट मोड, पोर्टेट मोड, फोटो, वीडियो, ट्रांसलेट, टाइमर सेटिंग आदि दी गई है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह 1080p @30fps तक फ्रंट और रियर कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता प्रदान करता है।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3500 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5V/1.5A चार्जिंग को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1.3GHz कोर Qualcomm Snapdragon QM215 प्रोसेसर और Adreno 308 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो  इस स्मार्टफोन में 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक  बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.1, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। 
Advertisement
 

JioPhone Next की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो JioPhone Next की शुरुआती कीमत करीब 6,499 रुपये है। वहीं जियो की ऑफिशियल साइट अभी सीमित समय के लिए ऑफर प्रदान कर रही है कि अगर ग्राहक किसी भी 4G स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो JioPhone Next को सिर्फ 4499 रुपये में खरीदने का अवसर मिलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioPhone Next, Reliance Jio, Cheapest 4G Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.