13MP कैमरा और Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा JioPhone Next, वीडियो में दिखी डिज़ाइन की झलक...

जैसे कि हमने बताया जियोफोन नेक्स्ट क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस है, लेकिन वो चिप कौन-सी होगी फिलहाल साफ नहीं है। हाल ही में सामने आई Google Play Console लिस्टिंग के जरिए संकेत मिले थे कि यह फोन स्नैपड्रैगन 215 (QM215) प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2021 18:36 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Next की सेल दिवाली से पहले होगी शुरू
  • क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा जियोफोन नेक्स्ट
  • फोन में मिलेंगे Read Aloud, Translate जैसे फीचर्स
JioPhone Next की सेल दिवाली से पहले शुरू कर दी जाएगी। सेल से पहले फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी शॉर्ट वीडियो टीज़र के जरिए सार्वजनिक की गई है। जियोफोन नेक्सट को लेकर टीज़ किया गया है कि यह ऑप्टिमाइज़ एंड्रॉयड-बेस्ड Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन को Google की साझेदारी में तैयार किया गया है और यह फोन क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें वॉयस असिस्टेंट, रीड अलाउड, ट्रांसलेट, 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पहले से लोड किए गए Google, Jio ऐप्स शामिल हैं। इस शॉर्ट वीडियो में JioPhone नेक्स्ट के डिज़ाइन का खुलासा होता है।

वीडियो में लॉन्च से पहले JioPhone Next के निर्माण और उसके प्रमुख फीचर्स तक की जानकारी दी गई है। यह Jio का पहला स्मार्टफोन है जिसे आंध्र प्रदेश के तिरुपति में डिज़ाइन किया गया है। यह Android फोन Pragati OS पर काम करेगा, जिसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए बनाया गया है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर दावा किया गया है कि यह लम्बी बैटरी लाइफ को सुनिश्चित करते हुए ऑप्टिमम परफोर्मेंस प्रदान करेगा। जियोफोन नेक्स्ट ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स प्राप्त होंगे।
 

वीडियो में जियोफोन नेक्स्ट को विभिन्न एंगल्स से देखा जा सकता है, जिसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट, टच बटन और 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर शामिल है जो कि कैप्सूल आकार के रियर कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। मॉड्यूल में सेंसर के नीचे एक फ्लैश भी स्थित है। रियर कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इनमें पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड और प्रीलोडेड कस्टम इंडिया-ऑगमेंटेड रियलिटी फिल्टर शामिल होंगे। स्मार्टफोन में डॉटेड टेक्सचर्ड बैक पैनल, रियर स्पीकर और डिस्प्ले के चारों ओर बेज़ेल्स दिखे हैं। सेल्फी कैमरा को भी फ्लैश सपोर्ट के साथ दिखाया गया है।

इसके अलावा, जियोफोन नेक्स्ट वॉयस असिस्टेंट के साथ आएगा जोकि यूज़र्स को स्मार्टफोन वॉयस कमांड के साथ ऑपरेट करने में मदद करेगा, जैसे “open app” और “manage settings”।  फोन में ‘Read Aloud' फीचर भी मौजूद है, जो कि यूज़र्स के लिए ऑन-स्क्रीन कॉन्टेंट रीड करता है। इसकी मदद से यूज़र्स अपनी पसंदीदा भाषा में किसी भी प्रकार का कॉन्टेंट सुन सकते हैं। जियो फोन नेक्स्ट ‘Translate' फंक्शन भी दिया गया है, जो कि यूज़र्स के लिए टेक्सट को किसी अन्य भाषा में ट्रांसलेट करता है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया जियोफोन नेक्स्ट क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस है, लेकिन वो चिप कौन-सी होगी फिलहाल साफ नहीं है। हाल ही में सामने आई Google Play Console लिस्टिंग के जरिए संकेत मिले थे कि यह फोन स्नैपड्रैगन 215 (QM215) प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी ने JioPhone Next की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन सामने आ चुकी लीक्स की मानें, तो इसकी कीमत 3,499 रुपये होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.