365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले खास प्लान पेश करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2026 10:51 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है।
  • प्लान के साथ कुल 912.5GB डेटा कंपनी दे रही है।
  • साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं।

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले खास प्लान पेश करती है।

Jio, Airtel, Vodafone Idea जैसी कंपनियां देश के अधिकतर सब्सक्राइबर्स समेटे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं। कुछ प्लान्स में डेटा बेनिफिट हट गया है तो कई में समान बेनिफिट्स के लिए टैरिफ बढ़ा दिया गया है। ऐसे में बहुत हद तक अभी भी वार्षिक प्लान काफी फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं। Jio के प्लान इनमें सबसे अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपको जियो के ऐसे ही एक वार्षिक प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को थोक के रेट पर बेनिफिट्स देते हैं। प्लान्स में सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट की मौज रहती है। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है। साथ ही फ्री बेनिफिट्स की तो भरमार है। आइए जानते हैं जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में विस्तार से। 

Jio Rs 3599 Plan
Jio अपने 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में 3599 रुपये का शुरुआती प्लान पेश करती है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान के साथ कुल 912.5GB डेटा कंपनी दे रही है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट कनेक्शन चलता रहता है लेकिन स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। प्लान में यूजर को रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

प्लान में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। साथ ही आपको Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। इसमें यूजर 50GB की क्लाड स्टोरेज मिलती है। प्लान के साथ Google Gemini Pro प्लान का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है जिसकी कीमत 35100 रुपये बताई गई है। लेकिन उसके लिए आपके सिम में 349 रुपये का प्लान या कोई अनलिमिटिड 5G प्लान एक्टिव होना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.