मात्र 1,799 रुपये में Jio Bharat J1 4G फीचर फोन लॉन्च, OTT, UPI और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स से लैस

Jio Bharat J1 4G की कीमत 1,799 रुपये है। यह नया फीचर फोन वर्तमान में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Jio Bharat J1 4G में 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Jio Bharat J1 4G में 2,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Jio Bharat J1 4G में 0.3 मेगापिक्सल कैमरा है।

Jio Bharat J1 4G में 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नया Jio Bharat J1 4G फोन लॉन्च किया है। यह नया फीचर फोन बड़ी डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी से लैस है। यह बजट-फ्रेंडली कीमत पर उपलब्ध है। यहां हम आपको Jio Bharat J1 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Jio Bharat J1 4G Price 


कीमत की बात की जाए तो Jio Bharat J1 4G की कीमत 1,799 रुपये है। यह नया फीचर फोन वर्तमान में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। Jio इस फोन के लिए JioBharat प्लान भी ऑफर कर रहा है, जिसकी कीमत 123 रुपये है। यह प्लान यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति माह 14GB डाटा प्रदान करेगा।


Jio Bharat J1 4G Specifications


Amazon लिस्टिंग के अनुसार, Jio Bharat J1 4G में 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एचडी कॉलिंग, JioMoney के जरिए UPI पेमेंट और जियो सिनेमा जैसी OTT सर्विस का एक्सेस प्रदान करता है। इस फीचर फोन में 2,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे बाहर निकाला जा सकता है। यह सिंगल चार्ज में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है, जिससे ईयरफोन्स कनेक्ट किए जा सकते हैं। इस फीचर फोन में टॉर्च और FM रेडियो का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।  यह एक सिंगल सिम फोन है जो कि 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपने अनुसार एडजेस्ट कर सकते हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 0.3 मेगापिक्सल कैमरा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Jio Bharat J1 एक Jio सिम लॉक्ड फोन है, जिसमें नेटवर्क के लिए Jio सिम कार्ड की ही जरूरत होगी। Jio Bharat J1 की खासियत इसका 4G VoLTE सपोर्ट है, जो Jio के 4G नेटवर्क पर बेहतर वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। फोन में Jio ऐप्स भी पहले से लोड आते हैं जो बेहतर फंक्शन प्रदान करते हैं। Bharat J1 फोन JioTV जैसी OTT  सर्विस का सपोर्ट करता है जो यूजर्स को 455 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल स्ट्रीम करने की सुविधा देगा। यूजर्स मूवी, वीडियो और स्पोर्ट्स हाइलाइट्स के लिए फोन पर JioCinema का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.