itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस

itel ने आज INNO (इनोवेशन) सीरीज के तहत नया फोन itel Tough लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 16:55 IST
ख़ास बातें
  • itel Tough एक रग्ड फीचर फोन है जो कि IP54 रेटिंग के साथ आता है।
  • itel Tough में 2,000mAh की बैटरी दी गी है।
  • itel Tough में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

itel Tough में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: itel

itel ने आज INNO (इनोवेशन) सीरीज के तहत नया फोन itel Tough लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के ड्यूराबल और रग्ड फीचर फोन के तौर पर आया है। यह एक रग्ड फीचर फोन है जिसमें 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग मिलती है। इसके साथ ही एक फ्री शॉक-प्रूफ कवर भी उपलब्ध है। itel ने Tough को भारत की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। खासतौर पर खेतों और कंस्ट्रक्शन साइट से लेकर मार्केट और आउटडोर उपयोग में यह काफी बेहतर काम करेगा। आइए itel Tough  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

itel Tough Price

itel Tough की कीमत 1499 है। itel का यह रग्ड फीचर फोन बिक्री के लिए रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक, डीप ब्लू और रेड कलर विकल्प में आता है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है।

itel Tough Specifications 

itel Tough एक रग्ड फीचर फोन है। यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। वहीं यह 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ भी आता है। इसके अलावा इस फोन के साथ फ्री डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन केस मिलता है। इसमें डेडिकेटेड एग्री बटन दिया गया है जो कि सरकारी हेल्पलाइन तक वन-टच एक्सेस देता है। ऑडियो हेल्प के लिए किंग वॉइस (मेनू, मैसेज और कॉल के लिए इंग्लिश और हिंदी में जानकारी) मिलता है। वहीं ऑडियो आउटपुट में सुपर साउंडबॉक्स (ज्यादा वॉल्यूम और बेहतर साउंड क्वालिटी) मिलती है।

Advertisement

itel Tough में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 2,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह फोन SC6531E चिपसेट से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग, एफएम रेडियो, ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन के मामले में Tough की लंबाई 126 मिमी, चौड़ाई 52.8 मिमी, मोटाई 11.9 मिमी है। इसमें 4एमबी रैम और 4एमबी रोम दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें पावरफुल ड्यूल लैंप टॉर्च मिलता है। इस फोन को खासतौर पर फार्मर, डेली वेज वर्कर, आउटडोर प्रोफेशनल और आउटडोर उत्साहियों के लिए तैयार किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.