2500mAh बैटरी, 2.4 इंच डिस्प्ले, 12 लोकल लैंग्वेज सपोर्ट के साथ Itel Magic X Pro 4G फोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में बेहतर वॉयस क्वालिटी देने की बात कही गई है और उसके लिए यह VoLTE सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2022 15:35 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इसके साथ बॉक्स में चार्जर और हैंड्सफ्री भी दे रही है
  • इसमें बूम प्ले म्यूजिक ऐप का सपोर्ट दिया गया है
  • फोन में पहले से लोड हुए 8 गेम भी मिलते हैं

एफएम रेडियो, प्रीलोडेड सॉन्ग और ऑनलाइन म्यूजिक लाइब्रेरी का सपोर्ट है जिससे आप इस डिवाइस में म्यूजिक का पूरा आनंद ले सकते हैं।

मोबाइल इंडस्ट्री में स्मार्टफोन के साथ ही फीचर फोन या की-पैड फोन भी अपना अलग स्थान रखते हैं। Itel ने इसी सेग्मेंट में अपना नया 4G फीचर फोन लॉन्च किया है। इसे Magic X Pro 4G कहा गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 4G कनेक्टिविटी है, जबकि अधिकतर फीचर फोन 2G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। Itel Magic X Pro 4G में 2.4 इंच डिस्प्ले मिलता है और 2500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 12 स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस नीचे बताए गए हैँ। 
 

Itel Magic X Pro 4G की भारत में कीमत, उपलब्धता

आईटेल मैजिक एक्सप्रो 4जी की भारत में कीमत 2,999 रुपये है। इसे कंपनी के पार्टनर चैनलों से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 2 साल की सर्विस वारंटी भी दे रही है। इसे कंपनी ने ब्लू और ब्लैक कलर में पेश किया है। 
 

Itel Magic X Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस

फोन में बेहतर वॉयस क्वालिटी देने की बात कही गई है और उसके लिए यह VoLTE सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए पैनल दिया गया है। रियर में भी वीजीए कैमरा फोन में मिलता है। फोन में इंग्लिश, हिंदी, गुजराती तेलुगू, तमिल, कन्नकड़, मलयालम, पंजाबी, बंगाली, उड़िया, आसामी और उर्दू जैसी 12 लोकल लैंग्वेज का सपोर्ट भी दिया गया है। 
बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 25000एमएएच की बैटरी है और कंपनी इसके साथ बॉक्स में चार्जर और हैंड्सफ्री भी दे रही है। इसमें बूम प्ले म्यूजिक ऐप का सपोर्ट दिया गया है। साथ में एफएम रेडियो, प्रीलोडेड सॉन्ग और ऑनलाइन म्यूजिक लाइब्रेरी का सपोर्ट है जिससे आप इस डिवाइस में म्यूजिक का पूरा आनंद ले सकते हैं। फोन में पहले से लोड हुए 8 गेम भी मिलते हैं और किंग वॉयस असिस्टेंस भी इसमें दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.