iQOO Z9s Pro हो गया Rs 3 हजार सस्ता! 12GB रैम, 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें ऑफर

फोन Amazon.in और iQOO.com पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2024 13:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन की खरीद पर कंपनी ने जबरदस्त ऑफर दिया है
  • फोन में 12 जीबी रैम मिलती है
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है

iQOO Z9s Pro में 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Photo Credit: iQOO

iQOO Z9s सीरीज को कंपनी ने भारत में हाल ही में लॉन्च किया था। इस सीरीज में iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro को पेश किया गया है। रोचक बात यह है कि सीरीज का प्रो मॉडल कंपनी ने सेल में उतार दिया है। यानी iQOO Z9s Pro को कस्टमर खरीद सकते हैं, और अब यह भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फोन की खरीद पर कंपनी ने जबरदस्त ऑफर दिया है। फोन में 12 जीबी रैम मिलती है, Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है, और 5500mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स हैं। 
 

iQOO Z9s Pro discount offer

iQOO Z9s Pro भारत में अब सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। रिटेल प्राइस की बात करें तो फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। जबकि 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। वहीं, 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में आता है। 
Advertisement

फोन पर भारी डिस्काउंट कंपनी दे रही है। ICICI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या EMI ट्रांजैक्शन के माध्यम से खरीद पर यह फोन 3 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। या फिर फोन पर 3 हजार का एक्सचेंज बोनस लिया जा सकता है। 

इस तरह से फोन का फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। और फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन Amazon.in और iQOO.com पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

iQOO Z9s Pro specifications

iQOO Z9s Pro में 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। iQOO Z9s में ट्रिपल रियर कैमरा है। मेन सेंसर 50MP का सोनी IMX882 है। यह OIS को भी सपोर्ट करता है। फोन में 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा भी है। इसके अलावा 8MP का एक अल्‍ट्रा वाइड कैमरा भी दिया गया है। फोन में 16 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

फोन में 12 जीबी रैम के साथ Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है। स्टोरेज स्पेस 256 जीबी तक मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5500mAh बैटरी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।  
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Capable cameras
  • Bad
  • Bloatware
  • Limited AI Features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.