iQOO Z9s Pro 5G के ये फीचर हुए कन्‍फर्म, 5500mAh बैटरी, कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले...

iQOO Z9s Pro 5G : इनमें कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। एक दमदार बैटरी होगी, जिसकी चार्जिंग स्‍पीड भी तगड़ी होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अगस्त 2024 14:35 IST
ख़ास बातें
  • आईकू की नई स्‍मार्टफोन सीरीज 21 अगस्‍त को होगी लॉन्‍च
  • Z9s 5G और Z9s Pro 5G की डिटेल्‍स आईं सामने
  • 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस के साथ आएंगे नए आईकू फोन
iQOO Z9s Pro 5G : आईकू की नई स्‍मार्टफोन सीरीज iQOO Z9s का आगाज भारत में 21 अगस्‍त को होगा। जब से कंपनी ने नए स्‍मार्टफोन्‍स की लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म किया है, इसके स्‍पेक्‍स और फीचर्स के कयास लगाए जा रहे हैं। अब खुद आईकू ने ही Z9s 5G और Z9s Pro 5G की कुछ डिटेल्‍स कन्‍फर्म की हैं। नए आईकू फोन क्‍वॉलकॉम के प्रोसेसर से पैक होंगे। इनमें कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। फोन में एक दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसकी चार्जिंग स्‍पीड भी तगड़ी होगी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z9s Pro 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट ने AnTuTu 10 बेंचमार्क में 820K से ज्‍यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। दावा है कि स्‍कोर इस प्रोसेसर के साथ मौजूद अन्‍य फोन्‍स के स्‍कोर से ज्‍यादा है। 

कंपनी का कहना है कि नए आईकू फोन 3डी कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले को ऑफर करेंगे, जिसकी पीक ब्राइटनैस 120 हर्त्‍ज तक होगी। डिस्‍प्‍ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलेगी और यह 25 हजार रुपये की कैटिगरी में सबसे ब्राइट डिस्‍प्‍ले वाला फोन होगा। 

नई आईकू सीरीज में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी IMX882 कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। फोन में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होगा। फ्रंट सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि इन फोन्‍स को 5500 एमएएच बैटरी से पैक किया जाएगा। चार्जिंग स्‍पीड क्‍या होगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है। नई आईकू फोन्‍स को ऑनलाइन एमेजान से खरीदा जा सकेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.