iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition लॉन्च, 6400mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स, जानें सबकुछ

iQOO ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition लॉन्च कर दिया है। iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition के 12GB/256GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1899 yuan (लगभग 22,320 रुपये) है। इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6400mAh की बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 12:18 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में 6.78 इंच की 1.5K डिस्प्ले है।
  • iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में 6400mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में 80W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में 6400mAh की बैटरी है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K TCL C8 स्क्रीन दी गई है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB LPDDR5x RAM शामिल है। यहां हम आपको iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition Price


iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition के 12GB/256GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1899 yuan (लगभग 22,320 रुपये), 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2099 yuan (लगभग 24,670 रुपये), 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 yuan (लगभग 25,845 रुपये) और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 28,200 रुपये) है। फोन वर्तमान में बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट व्हाइट और वॉयज ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।


Advertisement
iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition Specifications


iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, HDR10+, डॉल्बी विजन, 3840Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग है। इस फोन में एड्रेनो 735 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 4एनएम मोबाइल प्लेटफॉर्म शामिल है। स्टोरेज के लिए 256GB / 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ 12GB / 16GB LPDDR5x रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 पर काम करता है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6400mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO के इस फोन के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सैमसंग S5K3P9 फ्रंट फेसिंग कैमरा शामिल है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 7.98 मिमी और वजन 196 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 और एनएफसी सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.