iQOO Z9 5G की कीमत का खुलासा! 20 हजार से कम में मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

iQOO Z9 5G : कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 1800 निट्स की मैक्सिम ब्राइटनैस ऑफर करती है जो अंडर 20 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में सबसे ज्‍यादा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मार्च 2024 13:41 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 5G के प्राइस का खुलासा
  • अंडर 20 हजार रुपये में लॉन्‍च होगा फोन
  • टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने भी शेयर की इन्‍फर्मेशन

फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होगा जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है।

Photo Credit: @stufflistings

चीनी ब्रैंड आईकू (iQOO) का नया स्‍मार्टफोन iQOO Z9 5G भारत में 12 मार्च को लॉन्‍च होने वाला है। कंपनी धीरे-धीरे इस डिवाइस के फीचर्स और स्‍पेक्‍स शेयर कर रही है। लेटेस्‍ट जानकारी से अपकमिंग स्‍मार्टफोन की बैटरी और डिस्‍प्‍ले का पता चला है। iQOO Z9 5G के प्राइस का अनुमान भी अब लगाया जा सकता है। कुछ साल पहले भारतीय मार्केट में आया वीवो का यह ब्रैंड तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। iQOO Z9 5G को मिड रेंज में लाया जाएगा और यह शाओमी, रियलमी के कई स्‍मार्टफोन्‍स को टक्‍कर देगा। 

iQOO Z9 5G की माइक्रोसाइट से यह कन्‍फर्म हुआ कि स्‍मार्टफोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्‍च किया जाएगा। यानी यह 18 से 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने भी आईकू जी9 5जी के प्राइस पर जानकारी दी है। क्‍यो‍ंकि इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर दिया जाएगा, ऐसे में यह इस प्रोसेसर से लैस सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन हो सकता है।
Advertisement

iQOO Z9 5G को लेकर कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 1800 निट्स की मैक्सिम ब्राइटनैस ऑफर करती है जो अंडर 20 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में सबसे ज्‍यादा है। कंपनी बता चुकी है कि फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 300Hz का टच सैंपलिंग रेट, 1200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और बेहतर गेमिंग एक्‍सपीरियंस के लिए मोशन कंट्रोल को सपोर्ट होगा। 

इस स्‍मार्टफोन को डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर से पैक किया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होगा जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

CallMeShazzam के अनुसार, iQOO Z9 5G में AMOLED डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी दी जाएगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.