iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स

iQOO ने आज भारतीय बाजार में iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 13:20 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी से लैस किया गया है।
  • iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने आज भारतीय बाजार में iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 6GB वर्चुअल RAM है। इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी बॉडी और IP65 रेटिंग मिलती है। यहां हम आपको Z11 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Z11 Lite Price

iQOO Z11 Lite के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,499 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,499 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,499 है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लेम कलर में आता है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ iQOO की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 30 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक ICICI बैंक या HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर 1500 डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं 3 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिल सकता है।

Advertisement

iQOO Z11 Lite Features & Specifications


iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU है। इसमें 4GB/6GB LPDDR4x RAM और 128GB/256GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और  वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.1 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 209 ग्राम है। धूल और पानी की छींटों से बचाव IP65 रेटिंग मिलती है, जिसके साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.