iQOO Z10x स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के करीब, 7000mAh बैटरी से होगा लैस!

फोन iQOO Z9x का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2024 के मध्य में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2025 13:06 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन iQOO Z9x का सक्सेसर होगा।
  • iQOO Z10x इससे पहले GSMA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है।
  • फोन में 7000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है।

फोन iQOO Z9x का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2024 के मध्य में लॉन्च किया था।

iQOO की ओर से भारत में जल्द ही एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z10x हो सकता है जिसे हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। यहां से संकेत मिलता है कि डिवाइस का भारत में लॉन्च काफी नजदीक है। यह फोन iQOO Z9x का सक्सेसर होगा। आइए जानते हैं अपकमिंग फोन में कौन से स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। 

iQOO Z10x स्मार्टफोन भारत में जल्द दस्तक दे सकता है। यह कंपनी की ओर से एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स वेबसाइट (BIS) पर देखा गया (via) है। फोन का मॉडल नम्बर यहां I2404 मेंशन किया गया है। फोन के किसी मेन स्पेसिफिकेशंस की जानकारी यहां से नहीं मिलती है। फोन iQOO Z9x का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2024 के मध्य में लॉन्च किया था। 

iQOO Z10x इससे पहले GSMA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। फोन के बारे में जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया था कि इसमें बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में 7000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। हालांकि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा पुराने मॉडल से लगाया जा सकता है। 

iQoo Z9x 5G में 6.72 इंच का फुल एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। iQoo Z9x 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर है। 8 जीबी LPDDR4X रैम इसमें मिलती है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेकंडरी सेंसर 2MP का है। फोन में 8MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है। iQoo Z9x 5G में 6,000mAh की बैटरी है। यह 44W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसका वजन 199 ग्राम है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good for gaming
  • Proper IP64 protection against dust
  • Fast 44W wired charging
  • Good battery life
  • Bad
  • Plenty of preinstalled apps
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  3. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  4. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  5. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  6. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  7. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  8. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  9. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  10. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.