120W चार्जिंग और तगड़े प्रोसेसर के साथ 20 मई को लॉन्‍च होगा iQOO Neo 9S Pro

iQOO Neo 9S Pro : डिजाइन के मामले में यह फोन Neo 9 Pro जैसा ही हो सकता है। Neo 9S Pro को वाइट और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मई 2024 13:44 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9S Pro होगा 20 मई को लॉन्‍च
  • इस फोन को चीन में लाया जा रहा है
  • डाइमेंसिटी 9300+ soc से होगा पैक

iQOO Neo 9S Pro में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

Photo Credit: Weibo

iQOO Neo 9S Pro : वीवो का सबब्रैंड आईकू एक नया स्‍मार्टफोन चीन में लेकर आ रहा है। इसका नाम होगा- iQOO Neo 9S Pro, जिसे 20 मई को पेश किया जाएगा। तमाम लीक्‍स और टीजर्स में यह फोन नजर आया है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि नए आईकू फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से पावर किया जाएगा। यह फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर है, जो अच्‍छी परफॉर्मेंस का वादा करता है। डिजाइन के मामले में यह फोन Neo 9 Pro जैसा ही हो सकता है। Neo 9S Pro को वाइट और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। 

रिपोर्टों में दावा है कि iQOO Neo 9S Pro में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। HDR10+ का सपोर्ट भी इस डिस्‍प्‍ले में दिए जाने की बात है। 
Advertisement

iQOO Neo 9S Pro में 16 जीबी रैम दी जा सकती है। इंटरनल स्‍टोरेज 1 टीबी होगा। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा साथ में 50 एमपी का ही अल्‍ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। फोन में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलेगा। 

iQOO Neo 9S Pro में 5,160mAh की बैटरी हो सकती है। यह 120 वॉट का फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में इंफ्रारेड सेंसर, एनएफसी, इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी जा सकती है। 
Advertisement

कंपनी भारत में कल यानी 16 मई को iQOO Z9X 5G नाम से एक फोन लॉन्‍च करने जा रही है। उसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी। यह 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO Z9X 5G में क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1' प्रोसेसर होगा। यह अल्‍ट्रा स्लिम डिजाइन को फॉलो करेगा और दो कलर ऑप्‍शंस- ‘टोरनैडो ग्रीन' और ‘स्‍टॉर्म ग्रे' में खरीदने के लिए उपलब्‍ध होगा। कंपनी ने प्राइस डिटेल अभी शेयर नहीं की हैं, उसके लिए कल तक इंतजार करना होगा।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.