50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस iQOO Neo 7 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ड्यूल-सिम (नैनो) iQoo Neo 7 फोन Android 13 पर आधारित है। इसमें 6.78-इंच फुल-HD+ Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 11:39 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 7 के 8GB रैम + 128GB की कीमत CNY 2,699 (करीब Rs. Rs. 30,800) है।
  • ड्यूल-सिम (नैनो) iQoo Neo 7 फोन Android 13 पर आधारित है।
  • iQoo Neo 7 में 6.78-इंच फुल-HD+ Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले है।

iQoo Neo 7 में 6.78-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले है।

iQoo Neo 7 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई iQoo Neo Series हैंडसेट में 4nm MediaTek Dimensity 9000+ SoC, पंच-होल डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। iQoo Neo 7 तीन कलर ऑप्शंस में आता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस गेमिंग फोकस्ड हैंडसेट में 12GB तक की रैम और अधिकतम 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W फ्लैश चार्जिंग मौजूद है। 

iQoo Neo 7 कीमत और उपलब्धता
Advertisement
iQoo Neo 7 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,699 (करीब Rs. 30,800) है। फ़ोन 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के साथ भी आता है। इसकी कीमत CNY 2,799 (करीब Rs. 32,000) है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 2,999 (करीब Rs. 34,000) है। वहीं, इसके टॉप मॉडल 12GB रैम +512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,299 (करीब Rs. 37,700) है। iQoo Neo 7 Geometric Black, Impression Blue और Pop Orange कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। यह प्री-आर्डर के लिए चीन में उपलब्ध है। 

iQoo Neo 7 स्पेसिफिकेशन्स 
Advertisement
ड्यूल-सिम (नैनो) iQoo Neo 7 फोन Android 13 पर आधारित है। इसमें 6.78-इंच फुल-HD+ Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मूद गेमिंग के लिए इसमें HDR सपोर्ट के साथ 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में ओक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 9000+ SoC प्रोसेसर के साथ 12GB तक की LPDDR5 RAM और Mali-G710 GPU दिया गया है। 

iQoo Neo 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX766V प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 512GB तक की UFS3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

iQoo Neo 7 में 5,000mAh बैटरी के साथ 120W फ्लश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन 506 घंटों तक का स्टैंडबाय टाइम डिलीवर करता है। यह इसके 8GB RAM बेस वैरिएंट के लिए है। इसके Geometric Black वैरिएंट का वजन 202 ग्राम्स का है। वहीं, दो अन्य मॉडल्स का वजन 197 ग्राम्स है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.