64MP कैमरा, 4700mAh बैटरी के साथ iQoo Neo 6 SE स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 6.62 इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 मई 2022 11:08 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 64MP Samsung ISOCELL Plus GW1P सेंसर है
  • iQoo Neo 6 SE में 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है
  • डिवाइस में डुअल-सेल 4,700mAh की बैटरी है

iQoo Neo 6 SE की कीमत इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है।

iQoo ने Neo 6 सीरीज में लेटेस्ट हैंडसेट iQoo Neo 6 SE को लॉन्च किया है। यह फोन चीन में एक महीना पहले लॉन्च हुए iQoo Neo 6 के जैसा है। नए फोन में अंतर केवल इसके प्रोसेसर में देखने को मिलता है।  iQoo Neo 6 SE में 120Hz AMOLED डिस्प्ले है और Qualcomm Snapdragon 870 SoC दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेसअनलॉक भी दिया गया है। 
 

iQoo Neo 6 SE price, availability

iQoo Neo 6 SE की कीमत इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है। इसका 8GB + 256GB मॉडल CNY 2,299 (लगभग 26,500 रुपये) में आता है और टॉप एंड वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ CNY 2,499 (लगभग 28,850 रुपये) में आता है। iQoo Neo 6 इंटरस्टेलर, ऑरेंज और नियो कलर्स में आता है। फोन की सेल चीन में 11 मई से शुरू होगी। भारत सहित अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी तक डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।  
 

iQoo Neo 6 SE specifications

iQoo Neo 6 SE डुअल (नैनो) सिम फोन है जो Android 12 आधारित OriginOS Ocean कस्टम स्किन के साथ आता है। फोन में 6.62 इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 870 SoC दिया गया है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ पेअर किया गया है। जबकि इससे पहले आए iQoo Neo 6 में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 SoC मिलता है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ पेअर किया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, iQoo Neo 6 SE 64 मेगापिक्सल के Samsung ISOCELL Plus GW1P प्राइमरी सेंसर से लैस है जो ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल में फिट है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस f/1.89 अपर्चर के साथ है। साथ में तीसरे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। 
Advertisement

iQoo Neo 6 SE में 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

डिवाइस में डुअल-सेल 4,700mAh की बैटरी है जो 80W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के डाइमेंशन 163x76.16x8.54mm और वजन 190 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.