48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत

iQOO का नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 09:21 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 9 SE में 6.62 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO 9 SE में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • iQOO 9 SE में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO 9 SE में 6.62 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

अगर आपका बजट 25-30 हजार रुपये के बीच है और आप iQOO का नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iQOO 9 SE पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। इस फोन को भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर के साथ काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको iQOO 9 SE पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 9 SE Price & Offers

iQOO 9 SE का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि फरवरी 2022 में 33,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1,350 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,649 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 8,341 रुपये सस्ता मिल रहा है।


iQOO 9 SE Features & Specifications

iQOO 9 SE में 6.62 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिसके ऊपर Funtouch OS 12 है। यह फोन 4,500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 9 SE के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल/मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और 16 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.