IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप

iQOO 16 का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 13:18 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 16 का भारत में लॉन्च कंफर्म, लेकिन लॉन्च डेट का खुलासा नहीं
  • कंपनी ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की पुष्टि की, जनरेशन अभी साफ नहीं
  • चीन में फोन Extreme Gen 6 चिपसेट और 8400mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था

iQOO 16 का भारत में लॉन्च कंफर्म, प्रोसेसर और चीन वाले मॉडल के फीचर्स की जानकारी

iQOO 16 के इंडिया लॉन्च का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए एक नया अपडेट सामने आया है। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान कंफर्म कर दिया है कि iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी दे दी है। भारत में आने वाला यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। फोन की कीमत और भारतीय वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।

iQOO की इस घोषणा के साथ फोन के भारतीय बाजार में आने की पुष्टि हो गई है। इससे पहले कंपनी के इंडिया CEO निपुण मार्या ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर किया था, जिसके बाद iQOO के नए फ्लैगशिप फोन के लॉन्च को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। अब IMC 2026 में कंपनी ने iQOO 16 के इंडिया लॉन्च और इसके प्रोसेसर की जानकारी कंफर्म कर दी है। iQOO 16 भारत में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 SoC के साथ आएगा। इससे पहले फोन का भारतीय वेरिएंट Geekbench पर लिस्टेड देखा गया था, जहां इसका परफॉर्मेंस स्कोर भी सामने आया था।

iQOO 16 को चीन में 29 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया था। वहां पेश किए गए वेरिएंट में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इस डिस्प्ले में Samsung की M16 ल्यूमिनसेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, भारतीय वेरिएंट के डिस्प्ले की जानकारी अभी कंफर्म नहीं हुई है।

चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है और भारत में भी फोन इसी के साथ आ रहा है। चीन वाले मॉडल में 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा फोन में Q4 गेमिंग चिप और 8,500 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो चीन वाले वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा के मामले में भारतीय वेरिएंट में बदलाव की संभावना कम है।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में 8,400mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में आने वाले वेरिएंट में भी यही बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे या नहीं। कंपनी की ओर से लॉन्च डेट, कीमत और भारतीय वेरिएंट की पूरी जानकारी का इंतजार है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  9. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.