iQOO 15T हुआ लॉन्च 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ, जानें सबकुछ

iQOO 15T फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें कथित तौर पर Samsung HP5 सेंसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2026 17:44 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले बताया गया है।
  • यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिप लगी है।

iQOO 15T फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है

Photo Credit: Gizchina

iQOO 15T फोन को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। घरेलू मार्केट में यह फोन पेश किया गया है। फोन में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले बताया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिप लगी है। फोन का बड़ा और हाइलाइट फीचर इसका 200 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसी के साथ इसमें बड़ी 8000mAh की बैटरी मिलती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

iQOO 15T Price, Availability

iQOO 15T को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश (via) कर दिया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। यह तीन फिनिश में पेश किया गया है जिसमें Qingyun, Track Edition, और Legend Edition को शामिल किया गया है। फोन चीनी मार्केट में लॉन्च हुआ है। ग्लोबल मॉडल के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

iQOO 15T Specifications

iQOO 15T को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 6.82 इंच का है। यह एक 8T LTPO डिस्प्ले है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसमें कंपनी की इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी लगी है। फोन में 8GB से लेकर 16GB तक रैम, और 256GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज विकल्प मिल जाते हैं। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिस पर OriginOS 6 की स्किन मिलती है। 

iQOO 15T फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें कथित तौर पर Samsung HP5 सेंसर मिलता है। किसी फोन में कंपनी ने पहली बार 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इस्तेमाल किया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी इसमें दिया गया है। फोन में 8,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 8.25mm की है और वजन 216 ग्राम है। कंपनी ने इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.