iPhone X, iPhone 8, iPhone 7 और iPhone 6s हुए सस्ते

ऐप्पल ने इस साल तीन नए आईफोन लॉन्च किए हैं। ये हैं iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR। इसके साथ ही पुराने आईफोन मॉडल की कीमत कर दी गई है। ऐसा भारत में भी हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 सितंबर 2018 17:04 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Apple के iPhone सीरीज़ की शुरुआत iPhone 6s से होगी
  • iPhone X का 64 जीबी मॉडल 91,900 रुपये में बेचा जाएगा
  • iPhone 8 Plus का 64 जीबी वेरिएंट 69,900 रुपये में बिकेगा
ऐप्पल ने इस साल तीन नए आईफोन लॉन्च किए हैं। ये हैं iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR। इसके साथ ही पुराने आईफोन मॉडल की कीमत कर दी गई है। ऐसा भारत में भी हुआ है। भारत में Apple के iPhone सीरीज़ की शुरुआत iPhone 6s से होगी। इसका 32 जीबी वेरिेएंट 29,900 रुपये में बिकेगा। बड़े डिस्प्ले की चाहत रखने वाले यूज़र iPhone 6s Plus को 34,900 रुपये में खरीद पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि अमेरिकी मार्केट में ऐप्पल अपनी वेबसाइट से iPhone SE, iPhone 6s, iPhone 6s Plus और iPhone X की बिक्री नहीं करेगी। लेकिन भारत में सिर्फ आईफोन एसई को वेबसाइट से हटाया गया है। बाकी सारे फोन सस्ते दाम में उपलब्ध हैं।

बीते साल के फ्लैगशिप iPhone X के 64 जीबी मॉडल को अब 91,900 रुपये में बेचा जा रहा है। 256 जीबी वेरिएंट 1,06,900 रुपये में उपलब्ध है। पहले आईफोन X के दोनों वेरिएंट क्रमशः 95,390 रुपये और 1,08,930 रुपये में बेचे जा रहे थे। बीते साल के iPhone 8 और iPhone 8 Plus की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। आईफोन 8 की कीमत अब 59,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी वेरिएंट का है। 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 74,900 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि पहले आईफोन 8 के ये दोनों वेरिेएंट क्रमशः 67,940 रुपये और 81,500 रुपये में बिकते थे।
Advertisement

पहले 77,560 रुपये में बेचे जाने वाला iPhone 8 Plus का 64 जीबी वेरिएंट 69,900 रुपये में बिकेगा। वहीं, इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 91,110 रुपये से घटाकर 84,900 रुपये कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त iPhone 7 और iPhone 7 Plus को कीमतों में भी बदलाव किया गया है। आईफोन 7 के 32 जीबी मॉडल की कीमत 39,900 रुपये (पुरानी कीमत 52,370 रुपये) हो गई है। इस फोन का 128 जीबी मॉडल 49,900 रुपये (पुरानी कीमत 61,560 रुपये) में बिकेगा। इसी तरह से iPhone 7 Plus का 32 जीबी वेरिएंट अब 49,900 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट 59,900 रुपये में आता है। आईफोन लॉन्च इवेंट से पहले इन फोन की कीमत क्रमशः  62,840 रुपये और 72,060 रुपये में थी।
Advertisement

आखिर में बात आईफोन 6एस की। 32 जीबी मॉडल अब 42,900 रुपये की जगह 29,900 रुपये में बेचा जाएगा। इसका 128 जीबी मॉडल 52,100 रुपये की जगह 39,900 रुपये में बिकेगा। आईफोन 6एस प्लस की कीमत 34,900 रुपये में शुरू होती है। पहले दाम 52,240 रुपये था। इस फैबलेट के 128 जीबी मॉडल की पुरानी कीमत 61,450 रुपये थी। अब इसे 44,900 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

याद रहे कि भारत में iPhone XS की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है। इस फोन के 256 जीबी वेरिएंट का दाम 1,14,900 रुपये है और 512 जीबी वेरिएंट को 1,34,900 रुपये में बेचा जाएगा। iPhone XS Max की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होगी। 1,24,900 रुपये मैक्स मॉडल के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदा जा सकेगा। 10एस मैक्स का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,44,900 रुपये का है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में दोनों ही मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग 14 सिंतबर से शुरू होगी। इन्हें 21 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। भारत में ये दोनों ही फोन 28 सितंबर से उपलब्ध होंगे।

वहीं, इस साल का सबसे किफायती आईफोन iPhone XR है। इसकी बिक्री भारत में 26 अक्टूबर से शुरू होगी। फोन के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 76,900 रुपये है। 128 जीबी मॉडल को 81,900 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 256 जीबी मॉडल का दाम 91,900 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.