आईफोन पर एसएमएस या स्पैम मैसेज ब्लॉक करने का तरीका

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 फरवरी 2016 15:17 IST
स्पैम को कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी का हिस्सा मान लिया है। ईमेल स्पैम को ब्लॉक करना तो बेहद आसान है, लेकिन हम में से ज्यादातर लोग एसएमएस या टेक्स्ट मैसेज स्पैम ब्लॉक नहीं करते हैं। एंड्रॉयड पर कई ऐसे बेहतरीन एसएमएस ऐप्स हैं जो आपको पूरी तरह से स्पैम टेक्स्ट ब्लॉक करने या फिर एक अलग फोल्डर में भेजने का विकल्प देते हैं जिन्हें बाद में जांचा जा सकता है। अगर आपके पास आईफोन है तो इसकी संभावना प्रबल है कि आपको हर दिन स्पैम मैसेज मिलते हैं, लेकिन आपको इन्हें ब्लॉक करने का तरीका नहीं मालूम।

स्पैम मैसेज मोबाइल नंबर से आ सकता है, या फिर सेंडर आईडी से (DM-DUNKND या VK-UBERIN ) जिनकी सेवा का इस्तेमाल आपने कभी किया होगा। लेकिन इन कंपनियों के एसएमएस लगातार आते रहेंगे। आप इस तरह से इन मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं।
Advertisement

1) मैसेजेज़ ऐप के जरिए स्पैम टेक्स्ट मैसेज खोलें।

2) दायीं तरफ टॉप में दिख रहे डिटेल्स पर टैप करें।
Advertisement

3) अगर आप चाहते हैं कि उस सेंडर को ब्लॉक नहीं किया जाए। लेकिन उसके द्वारा भेजे गए मैसेज का नोटिफिकेशन नहीं मिले। इसके लिए आपको Do Not Disturb के बगल में बने बटन को टैप करें। इसके बाद आपको टेक्स्ट मैसेज तो मिलते रहेंगे पर नोटिफिकेशन नहीं।
Advertisement

4) अगर आप सेंडर को पूरी तरह से ब्लॉक करना चाहते हैं तो i बटन पर टैप करें।

5) नीचे तरफ स्क्रॉल करें और इसके बाद ब्लॉक दिस कॉलर सेलेक्ट करें।
Advertisement

इसके बाद आपको कभी भी उस डर की आईडी से स्पैम मैसेज नहीं मिलेगा। कुछ स्पैमर आपको कई आईडी से स्पैम करते रहते हैं। हर बल्क सेंडर आईडी का एक नंबर होता है जिसे चौथे निर्देश को फॉलो करने के बाद देखा जा सकता है। ऐसे में आपको हर नंबर को एक के बाद एक ब्लॉक करना होगा। इसके बाद ही आपके फोन पर स्पैम आने बंद होंगे। ऐसा कर देने के बाद इन आईडी से आपको कभी मैसेज नहीं मिलेगा।
Advertisement

अगर आप इनमें से किसी नंबर को अनब्लॉक करना चाहते हैं तो ये करें।

1) सेटिंग्स खोलें > फोन > ब्लॉक्ड।

2) बल्क सेंडर आईडी से जुड़े नंबर को खोजें। उदाहरण के तौर पर डंकिन डोनट्स इंडिया प्रमोशनल मैसेज भेजने के लिए +91 36386563 नंबर का इस्तेमाल करती है।

3) नंबर को बायीं तरफ स्लाइड करके लाल रंग का अनब्लॉक बटन ऊपर लाएं।

4) इसके बाद अनब्लॉक टैप करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.