iPhone Air 2 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड! लॉन्च से पहले खुलासा

फोन Space Black, Cloud White और Light Gold के अलावा एक नए Lavender कलर में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 19:43 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air 2 में कंपनी कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दे सकती है।
  • iPhone Air 2 में बड़ा प्रोसेसर अपग्रेड होने वाला है।
  • बैटरी कैपिसिटी को 3,149mAh से बढ़ाकर 3,500mAh किया जा सकता है।

iPhone Air 2 में कंपनी कई बड़े अपग्रेड कर सकती है।

Photo Credit: notebookcheck

iPhone Air 2 को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। यह कंपनी का सबसे पतला आईफोन होगा जो कि इससे पहले आए iPhone Air का सक्सेसर होने वाला है। फोन के रेंडर्स हाल ही में लीक हुए थे जिसमें इसका नया डिजाइन दिखाया गया था। फोन में डुअल कैमरा बताया जा रहा है। साथ ही एक नया कलर वेरिएंट इस फोन में मिलने की संभावना है। फोन में दूसरा कैमरा 48MP का बताया जा रहा है। अब फोन को लेकर कुछ और अपडेट्स आ रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone Air 2 Specifications (Expected)

iPhone Air 2 में कंपनी कई बड़े अपग्रेड कर सकती है। फोन को लेकर हालिया लीक्स में पता चलता है कि इसमें दूसरा कैमरा जोड़ा जाएगा जो कि 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। फोन स्लिम रहेगा और मोटाई 5.6mm हो सकती है। फोन टाइटेनियम एलॉय के साथ आने की संभावना जताई गई है। फोन Space Black, Cloud White और Light Gold के अलावा एक नए Lavender कलर में आ सकता है। अब इसके डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के बारे में पिक्चर कुछ साफ होती दिख रही है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

Advertisement

iPhone Air 2 Display

iPhone Air 2 में कंपनी कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दे सकती है। इसमें फोन में Face ID फीचर होगा। डिजाइन की बात करें तो डाइनेमिक आइलैंड छोटा हो सकता है। कंपनी इसमें Samsung की CoE (Color Filter on Encapsulation) OLED  तकनीकी का इस्तेमाल कर सकती है। जिससे स्क्रीन बहुत पतली हो सकती है। यानी फोन में डिस्प्ले को लेकर बड़ा बदलाव आ सकता है। 

iPhone Air 2 Camera

iPhone Air 2 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा तो होगा ही, इसके साथ में 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा भी आ सकता है। यह एक अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। फोन में कंपनी दोनों कैमरा एक ही मॉड्यूल में रख सकती है। यानी कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में कोई बदलाव शायद ही दिखे। 

Advertisement

iPhone Air 2 Processor

iPhone Air 2 में बड़ा प्रोसेसर अपग्रेड होने वाला है। कंपनी इस बार A19 Pro को पीछे छोड़कर नए फोन में नया नवेला A20 Pro देने वाली है। यह एक हाई एफिशिएंसी प्रोसेसर बताया जा रहा है जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। कहा गया है कि यह बैटरी खपत को बहुत कम कर देगा और हीटिंग भी नहीं होने देगा। 

iPhone Air 2 Battery

iPhone Air 2 की बैटरी में भी बड़ा अपग्रेड हो सकता है। पुराने फोन में मिली छोटी बैटरी यूजर्स को पसंद नहीं आई। लेकिन अब नए फोन में इसे बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैपिसिटी को 3,149mAh से बढ़ाकर 3,500mAh किया जा सकता है। इससे फोन की पावर में 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना बताई गई है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.