iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!

iPhone 18 Pro Max में नया मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है जो कि Sony IMX905 सेंसर बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 14:03 IST
ख़ास बातें
  • लीक बताता है कि 18 Pro Max के मेन सेंसर में वेरिएबल अपर्चर मिलने वाला है।
  • 18 Pro Max में नया Sony IMX905 सेंसर मिलने वाला है।
  • iPhone में इस तरह का कैमरा फीचर पहली बार दिया जाएगा।

iPhone 18 Pro Max फोन iPhone 18 सीरीज का हिस्सा होगा जिसे कंपनी संभावित रूप से सितंबर 2026 में लॉन्च करेगी।

iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। Apple की अपकमिंग आईफोन सीरीज का यह फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है और फैंस को इस टॉप एंड वेरिएंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वजह है इसके टॉप नॉच स्पेसिफिकेशंस और उनमें भी फोन का कैमरा! जी हां, iPhone 18 Pro Max के कैमरा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में कंपनी कैमरा को अपग्रेड करने जा रही है। इस अपग्रेड से इसकी फोटो और वीडियो क्वालिटी कई गुना बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone 18 Pro Max के कैमरा को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। फोन iPhone 18 सीरीज का हिस्सा होगा जिसे कंपनी संभावित रूप से सितंबर 2026 में लॉन्च करेगी। iPhone 18 Pro Max के कैमरा में वेरिएबल अपर्चर होने का पता चला है। यह लीक एक डाइग्नॉस्टिक लोग में सामने आया है। नोटबुकचेक की रिपोर्ट के अनुसार, यह वर्ल्ड लीक्स नामक रैंसमवेयर ग्रुप द्वारा जून में ऑनलाइन लीक की गई टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आंतरिक फाइलों का एक हिस्सा बताया गया है। यह लीक बताता है कि 18 Pro Max के मेन सेंसर में वेरिएबल अपर्चर मिलने वाला है। 

iPhone 18 Pro Max में नया मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है जो कि Sony IMX905 सेंसर बताया गया है। सेंसर का साइज वही रहने वाला है जो कि 1.22μm रहेगा। हालांकि अन्य दिग्गज स्मार्टफोन मेकर्स के केफ्लैगशिप फोन में वेरिएबल अपर्चर पहले से ही मौजूद है। लेकिन iPhone में यह पहली बार दिया जाएगा। इसलिए Apple फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खबर है। रिपोर्ट कहती है कि फोन के कैमरा सेटअप में अन्य स्पेसिफिकेशंस पुराने मॉडल जैसे ही रहने वाले हैं। 

फोन में एक टेलीफोटो कैमरा होगा जिसमें Sony IMX973 सेंसर बताया गया है। अल्ट्रावाइड में Sony IMX972 सेंसर होगा, LiDAR रिसीवर में Sony IMX591 सेंसर, और सेल्फी कैमरा में Sony IMX914 सेंसर मिलने वाला है। ये सभी iPhone 17 Pro Max में भी मौजूद रहे हैं। हालांकि एपल की ओर से इस लीक पर अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन फोन में आ रहा ये अपग्रेड जाहिर तौर पर इसकी कीमत को बढ़ाने का कारण बनेगा, साथ ही ग्लोबल लेवल पर मैमोरी चिप शॉर्टेज के चलते भी एपल का सबसे बड़ा फ्लैगशिप महंगे दामों में लॉन्च होने की पूरी संभावना बनी हुई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.