iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर

iPhone 18 Pro 256GB की कीमत भारत में ₹1,64,900 है। जानें अमेरिका, हॉन्ग-कॉन्ग, दुबई, जापान और सिंगापुर में यही मॉडल कितना सस्ता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 08:45 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में iPhone 18 Pro 256GB करीब ₹1.14 लाख में पड़ता है
  • हॉन्ग-कॉन्ग और दुबई में भी भारत से काफी सस्ता है
  • भारत में 256GB मॉडल की कीमत ₹1,64,900 रखी गई है

भारत समेत पांच देशों में iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा अंतर

Photo Credit: Apple

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नए Pro मॉडल इस बार 256GB स्टोरेज से शुरू होते हैं और अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,199 है। भारत में यही 256GB मॉडल ₹1,64,900 में आता है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर iPhone 18 Pro को भारत के मुकाबले किस देश में सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हमने अमेरिका, भारत, UAE, हॉन्ग-कॉन्ग और सिंगापुर जैसे प्रमुख मार्केट की Apple Store कीमतों को लिया है। यहां तुलना 256GB iPhone 18 Pro की है, ताकि सभी जगह एक ही मॉडल का सही मुकाबला हो।

अमेरिका में कितनी है iPhone 18 Pro की कीमत?

अमेरिका में iPhone 18 Pro की कीमत $1,199 है। मौजूदा डॉलर-रुपया रेट पर यह करीब ₹1.14 लाख बैठती है। हालांकि अमेरिकी कीमतों में आमतौर पर राज्य के हिसाब से अलग Sales Tax जुड़ सकता है, इसलिए वहां स्टोर पर चुकाई जाने वाली अंतिम रकम स्थान के अनुसार बदल सकती है।

हॉन्ग-कॉन्ग में कितना सस्ता?

हॉन्ग-कॉन्ग के Apple Store पर iPhone 18 Pro 256GB की कीमत HK$10,499 है। यह भारतीय मुद्रा में करीब ₹1.27 लाख के आसपास बैठती है। यानी भारतीय कीमत के मुकाबले करीब ₹38 हजार का अंतर दिखाई देता है।

दुबई में iPhone 18 Pro की कीमत

UAE में iPhone 18 Pro 256GB की कीमत AED 5,099 है। भारतीय रुपये में इसका मूल्य करीब ₹1.32 लाख बैठता है। यानी भारत की ₹1,64,900 कीमत की तुलना में करीब ₹33 हजार कम।

Advertisement

जापान में iPhone 18 Pro की कीमत

जापान में iPhone 18 Pro 256GB की कीमत ¥2,19,800 रखी गई है, यानी इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग ₹1.36 लाख बैठती है। इसका मतलब है कि भारत के मुकाबले जापान में यह करीब ₹28,500 सस्ता पड़ता है।

Advertisement

सिंगापुर में iPhone 18 Pro की कीमत

सिंगापुर में iPhone 18 Pro 256GB की कीमत S$1,899 है, जो लगभग ₹1.43 लाख होते हैं, यानी भारत की ₹1,64,900 कीमत के मुकाबले सिंगापुर में iPhone 18 Pro करीब ₹22 हजार सस्ता पड़ेगा।

भारत के मुकाबले किस देश में कितना अंतर?

सिर्फ घोषित कीमत और मौजूदा करेंसी रेट को देखें तो अमेरिका में iPhone 18 Pro सबसे सस्ता पड़ता है। यहां बेस मॉडल में ही अंतर करीब ₹51 हजार का है। इसके बाद हॉन्ग-कॉन्ग आता है, जहां अंतर ₹38 हजार का है और फिर दुबई है, जहां अंतर करीब ₹33 हजार का है। वहीं, जापान में ₹28,500 और आखिर में सिंगापुर में ₹22 हजार का अंतर है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 18 Pro, Apple, iPhone Price, Global Pricing, Tech News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.