Flipkart Big Bang Diwali Utsav में iPhone 18 Pro को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Apple
Flipkart Big Bang Diwali Utsav में iPhone 18 Pro पर डिस्काउंट मिल रहा है। Apple ने बीते महीने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया था, जिसमें Apple A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। इस आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल में बैंक ऑफर के जरिए अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए आईफोन 18 प्रो पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 18 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,64,900 में उपलब्ध लिस्टेड है। दिवाली सेल में SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,58,900 हो जाएगी। जबकि पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर ₹76,200 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी यह एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक है।
18 Pro में कंपनी का इन हाउस Apple A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
यह आईफोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
18 Pro के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है।
इस आईफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी