iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन

Apple हर साल सितंबर में अपनी फ्लैगशिप आईफोन सीरीज लॉन्च करता है तो ऐसे में अभी इस साल में iPhones को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने में 6 महीने बाकी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 07:53 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले ही मिलने की उम्मीद है।
  • iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • iPhone 18 Pro में प्राइमरी कैमरे में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम होगा।

iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple हर साल सितंबर में अपनी फ्लैगशिप आईफोन सीरीज लॉन्च करता है तो ऐसे में अभी इस साल में iPhones को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने में 6 महीने बाकी हैं। हालांकि, अभी से ही लीक्स और अफवाहों में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बारे में खुलासा होना शुरू हो गया है। अब तक लीक्स में डिजाइन, कैमरा अपग्रेड, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ से संबंधित कई संकेत मिले हैं। ऐसे में काफी हद तक यह पता चल रहा है कि यूजर्स को नए डिवाइस में अपग्रेड करना चाहिए या और इंतजार करना चाहिए। आइए आगामी आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max Price


Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अभी तक कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। भारत में iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये और 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में इस साल कंपनी iPhone 17 सीरीज के मुकाबले में ज्यादा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेगी। Apple डिजाइन में बदलाव और इंटरनल अपग्रेड करने के बावजूद कीमतों को उसी रेंज में रखने का प्रयास करेगा। 

डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले ही मिलने की उम्मीद है, वहीं Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। डायनामिक आइलैंड पूरी तरह से हट सकता है या छोटा हो सकता है। 18 Pro Max में Apple के नेक्स्ट जेन के C2 मॉडेम होने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो लीक से पता चला है कि Apple अंडर डिस्प्ले फेस आईडी टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे अधिकतर सेंसर स्क्रीन के नीचे मौजूद हो सकते हैं। ऐसे में सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट कटआउट छोटा हो सकता है। वहीं कुछ रेंडर्स में कैमरा सेंटर के बजाय ऊपर बाएं कॉर्नर की ओर नजर आया है, जिससे फोन का लुक मौजूदा आईफोन से काफी अलग हो सकता है। ट्रिपल-कैमरा लेआउट पहले जैसे उभरे हुए मॉड्यूल में हो सकता है, लेकिन कुछ छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं। ग्लास फिनिश और एल्यूमीनियम फ्रेम में यह मिल सकता है।

कैमरा सेटअप
एक लीक से पता चला है कि iPhone 18 Pro में प्राइमरी कैमरे में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम होगा जो कि लेंस को लाइट की मात्रा को फिजिकल स्तर पर एडजेस्ट करने की सुविधा देगा। इससे बैकग्राउंड ब्लर ज्यादा सामान्य लगेगा और सॉफ्टवेयर पर बहुत अधिक निर्भर हुए बिना लो लाइट में बेहतर फोटो क्लिक हो सकेंगी। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, यह फीचर सिर्फ 18 Pro Max में ही मिल सकता है। इस बार नया थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर आ सकता है, जिसे कथित तौर पर सैमसंग से लिया गया है। यह सेंसर डिजाइन रीडआउट स्पीड बेहतर बनाने के साथ नॉइज को कम करेगा और बेहतर डायनामिक रेंज प्रदान करेगा। वहीं प्राइमरी और टेलीफोटो दोनों कैमरों में बड़े अपर्चर मिल सकते हैं, जिससे रात के समय फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर होगी।

प्रोसेसर और बैटरी
Apple के आगामी फ्लैगशिप आईफोन में A20 Pro प्रोसेसर मिल सकता है। TSMC के आगामी 2nm प्रोसेस पर तैयार यह चिप एक नए पैकेजिंग तरीके का उपयोग करेगा, जिसमें RAM सीधे CPU, GPU और न्यूरल इंजन के साथ एक ही वेफर पर लगी होगी। इस बेहतर इंटीग्रेशन से बेहतर परफॉर्मेंस, बेहतर फंक्शन और बेहतर थर्मल कंट्रोल मिल सकता है। यह ज्यादा परफॉर्मेंस के साथ पावर की खपत को कम करेगा। आगामी आईफोन के डिजाइन के चलते अंदर स्पेस बढ़ सकता है, जिससे कूलिंग बेहतर करने के अलावा बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। 18 Pro Max के लिए खासतौर पर बैटरी लगाने पर ध्यान दिया गया है। 18 Pro Max में करीबन 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है, जिससे वजन भी 240 ग्राम से ज्यादा हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.