Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट

अगर आप iPhone 17 Pro Max को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 11:25 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
  • iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर आता है।

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने  बीते साल सितंबर में अपना फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro Max लॉन्च किया था। अगर आप इस आईफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस साल में पहली बार 17 Pro Max पर इतना भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां एक प्रमुख क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto इस वक्त आईफोन 17 प्रो मैक्स पर जबरदस्त ऑफर प्रदान कर रहा है। आइए iPhone 17 Pro Max  पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Pro Max Price & Offers

iPhone 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट Zepto पर 1,26,819 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में भारतीय बाजार में 1,49,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,25,319 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीब 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone 17 Pro Max Specifications

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।  Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर आता है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो iPhone 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। डाइमेंशन की बात करें तो 17 Pro Max की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 231 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.