₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा

Flipkart पर इस वक्त iPhone 17 Pro Max पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 07:51 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
  • iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Apple

Flipkart पर इस वक्त iPhone 17 Pro Max पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप फ्लैगशिप iPhone खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से भारी बचत हो रही है। 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यहां हम आपको iPhone 17 Pro Max पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर, ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 17 Pro Max Price & Offers

iPhone 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,41,900 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹9 हजार का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,32,900 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना डिवाइस देने पर ₹57,250 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह आईफोन बीते साल सितंबर में ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से लगभग ₹17,000 सस्ता मिल रहा है। 

iPhone 17 Pro Max Features & Specifications

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस आईफोन में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिहाज से यह आईफोन iOS 26 पर चलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। डाइमेंशन के मामले में इस आईफोन की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 231 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.