आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार

iPhone 17 की कीमत में 10 अगस्त से इजाफा होने की खबर सामने आई है। हालांकि, यह दावा अभी सिर्फ एक लीक पर आधारित है और Apple ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अगस्त 2026 10:21 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 की कीमत 10 अगस्त से बढ़ने की खबर सामने आई
  • Weibo लीकर ने संभावित कीमत बढ़ोतरी का दावा किया है
  • Apple ने अभी iPhone 17 की कीमत बढ़ाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

iPhone 17 की कीमत में 10 अगस्त से बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है

अगर आप iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर अहम हो सकती है। Apple अपने मौजूदा iPhone मॉडल की कीमत में जल्द इजाफा कर सकता है। एक हालिया लीक में दावा किया गया था कि iPhone 17 की कीमत 10 अगस्त से बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, यह जानकारी अभी आधिकारिक नहीं है और लीक करने वाले ने भी इसकी पुष्टि को लेकर पूरी तरह भरोसा नहीं जताया है।

यह दावा Weibo लीकर Fixed Focus Digital की ओर से सामने आया है। टिप्सटर के मुताबिक, iPhone 17 की कीमत में बढ़ोतरी सोमवार यानी 10 अगस्त से लागू हो सकती है। हालांकि, लीकर ने कीमत बढ़ने के पीछे कोई स्पष्ट सोर्स या Apple की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की। इसलिए यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कंपनी वास्तव में आज से iPhone 17 की कीमत बढ़ाने जा रही है।

इस संभावित कीमत बढ़ोतरी का समय इसलिए भी खास है क्योंकि Apple अगले महीने अपनी नई iPhone सीरीज पेश करने की तैयारी में है। इस साल कंपनी की अगली iPhone लाइनअप को लेकर दावा किया जा रहा है कि सभी मॉडल एक साथ लॉन्च नहीं होंगे, बल्कि इन्हें अलग-अलग फेज में पेश किया जा सकता है। ऐसे में मौजूदा iPhone 17 की बिक्री सामान्य से ज्यादा समय तक जारी रह सकती है।

Apple ने इस साल अपने कई दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतें पहले ही बढ़ाई हैं। जून में कंपनी ने Mac और iPad समेत अपने कई हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कुछ मामलों में यह इजाफा 1 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि, उस समय iPhone, Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स को इस कीमत बढ़ोतरी से बाहर रखा गया था।

अब iPhone 17 की कीमत बढ़ने की अटकलों के पीछे बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज कॉस्ट को एक संभावित वजह माना जा रहा है। टेक इंडस्ट्री में बढ़ती कंपोनेंट लागत का दबाव कई कंपनियों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, Apple ने फिलहाल iPhone 17 की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.