iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!

। iPhone 17 को कंपनी ने ₹79,999 में लिस्ट किया है। जबकि iPhone 15 को कंपनी ने ₹63,999 में लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 सितंबर 2026 18:48 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 को कंपनी ने ₹63,999 में लिस्ट किया है।
  • iPhone 17 को कंपनी ने ₹79,999 में लिस्ट किया है।
  • iPhone 17 को हाल ही में बढ़ाकर ₹99,900 का कर दिया गया था।

Apple iPhone 17 को ₹82,900 की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर ₹99,900 कर दिया गया।

iPhone 17 के दाम बढ़ने के कारण आप मौका चूक गए तो निराश न हों! एक बार फिर से iPhone 17 फैंस के लिए सस्ता iPhone खरीदने का मौका आया है। Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में आपको इसे सबसे अच्छे डिस्काउंट पर खरीदने का शायद आखिरी मौका मिल सकता है। आने वाली Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में iPhone 17 की कीमत सबसे कम होने जा रही है। जी हां, Flipkart ने iPhone 17 और iPhone 15 की खरीद पर धमाकेदार डिस्काउंट की घोषणा कर दी है।

Apple iPhone 17, iPhone 15 Sale Price

Flipkart BBD Sale के पोस्टर के अनुसार, Apple iPhone 17 और iPhone 15 की सेल कीमतों का खुलासा किया गया है। iPhone 17 को कंपनी ने ₹79,999 में लिस्ट (via) किया है। जबकि iPhone 15 को कंपनी ने ₹63,999 में लिस्ट किया है। 

iPhone 17 को कंपनी ने ₹79,999 में लिस्ट किया है। जबकि iPhone 15 को कंपनी ने ₹63,900 में लिस्ट किया है।
Photo Credit: Flipkart

₹1 लाख का iPhone 17 मिल रहा ₹20 हजार सस्ता

Apple iPhone 17 को ₹82,900 की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर ₹99,900 कर दिया गया। यह इसके लॉन्च प्राइस से ₹17,000 की बढ़ोतरी थी।

Advertisement

बैंक ऑफर भी शामिल

Flipkart के अनुसार, ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड यूजर्स iPhone 17 को ₹84,999 की कीमत पर खरीद सकते हैं। क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 की छूट और ₹3,000 तक के एक्सचेंज बोनस के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹79,999 रह जाती है। 

इसी तरह iPhone पर बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए इसकी कीमत ₹67,999 रहेगी।  क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 की छूट और ₹3,000 तक के एक्सचेंज बोनस के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹63,999 रह जाती है। 

Advertisement

iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं यह आईफोन आपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 17 में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.