iPhone 17 खरीदें 11 हजार से सस्ता! Flipkart सेल में आई धमाका डील

Flipkart Sasa Lele Sale में फोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2026 14:08 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 पर कंपनी ने जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर का खुलासा किया है।
  • फोन पर पूरे 11 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
  • चुनिंदा बैंकों के कार्ड से खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी!

iPhone 17 को Flipkart Sasa Lele Sale में भारी छूट के साथ खरीदने का मौका दिया जा रहा है।

iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट आ गया है। एपल का यह पॉपुलर फोन 11 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है! Flipkart पर जल्द शुरू हो रही Flipkart Sasa Lele Sale में फोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। सेल 9 मई से शुरू होगी जिसमें कुछ धांसू डील्स देखने को मिलेंगी। एक डील iPhone 17 पर भी है जो सबसे धांसू डील होने वाली है। सेल में फ्लिपकार्ट के Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। यानी इनके लिए सेल 8 मई से ही शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

iPhone 17 को Flipkart Sasa Lele Sale में भारी छूट के साथ खरीदने का मौका दिया जा रहा है। 9 मई से शुरू होने जा रही सेल Plus और Black मेंबर्स के लिए 8 मई से उपलब्ध हो जाएगी। सेल में iPhone 17 पर कंपनी ने जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर का खुलासा किया है। फोन को एपल ने भारत में बीते सितंबर में 82,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 71,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर पूरे 11 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। 

Advertisement

iPhone 17 Bank Offers Discount

iPhone 17 की खरीद को और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए आप बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कूपन कार्ड आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी बैंक ऑफर्स का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। लेकिन आईफोन 17 पर मिलने वाली यह सबसे बेस्ट डील्स में से एक मानी जा रही है। SBI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। 

iPhone 17 Specifications

iPhone 17 में कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले दिया है जो ProMotion फीचर से लैस होकर आता है। यह 1Hz से 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे फोन में पावर की काफी बचत होती है। iPhone 17 में Apple का A19 चिपसेट मिलता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, और 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दिन तक चल सकती है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.