Flipkart Big Billion Days Sale 2024, iPhone 15 पर लूट वाला ऑफर, मात्र 53,499 रुपये में खरीदें

iPhone 15 में 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 11:25 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 में 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
  • iPhone 15 में हेक्सा कोर एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 15 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Flipkart ने आगामी फेस्टिव सीजन से पहले प्लस मेंबर्स के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 2024 शुरू की दी है। बाकि यूजर्स इस सेल का फायदा कल यानी कि 27 सितंबर से उठा पाएंगे। सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टटीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और होम एप्लायंसेज समेत विभिन्न प्रकार के उत्पादों पर डिस्काउंट मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस सेल में बीते साल लॉन्च हुए iPhone 15 की कीमत में अब तक की सबसे ज्यादा कटौती हुई है। इस डील और बेहतर बनाने के लिए बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। आइए iPhone 15 की कीमत और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 15 Price & Offers


iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि भारतीय बाजार में 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।  बैंक ऑफर में HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 53,499 रुपये हो जाएगी। यह लॉन्च कीमत से 24,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 44,949 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।


iPhone 15 Specifications


iPhone 15 में 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह आईफोन आईओएस 17 पर काम करता है। इस आईफोन में हेक्सा कोर एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.