22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone

फ्लिपकार्ट पर बिग बचत डेज का आज आखिरी दिन है और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 08:02 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • iPhone 15 में एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

फ्लिपकार्ट पर बिग बचत डेज का आज आखिरी दिन है और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। सितंबर 2023 में लॉन्च हुए आईफोन पर कीमत में कटौती का लाभ मिल रहा है, इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ लिया जा सकता है। आइए iPhone 15 पर मिलने वाले ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 15 Price & Offers

iPhone 15 का 128GB स्टोरोज वेरिएंट 59,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 57,900 रुपये हो जाएगी। वहीं अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 41,400 रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि एक्सचेंज में दिए गए स्मार्टफोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल कैसा है। यह आईफोन सितंबर 2023 में 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 22,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone 15 Features & Specifications

iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस आईफोन में एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 147.60 मिमी, चौड़ाई 71.60 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 171.00 ग्राम है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में आईफोन 15 के रियर f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और कनेक्टिविटी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.