Apple के iPhone 15 पर Flipkart ने की भारी डिस्काउंट की पेशकश, 69,999 रुपये तक घटा प्राइस

यह स्मार्टफोन 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्पों और ब्लू, पिंक, ग्रीन, येलो और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 16:49 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी का A16 बायोनिक SoC दिया गया है
  • यह 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है
  • इसका शुरुआती प्राइस 79,900 रुपये का है

पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले वर्ष सितंबर में iPhone 15 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में कंपनी का A16 बायोनिक SoC दिया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 79,900 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर यह डिस्काउंटेड रेट पर मिल रहा है। 

फ्लिपकार्ट ने आईफोन 15 को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शंस के साथ खरीदने पर 4,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की है। इसके अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI के भी विकल्प हैं। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के 128 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 73,999 रुपये है। इसे HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल और EMI ट्रांजैक्शंस के साथ खरीदने पर कस्टमर्स को 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस घटकर 69,999 रुपये हो जाएगा। इसके लिए नो-कॉस्ट  EMI का विकल्प 12,334 रुपये से शुरू होता है। 
Advertisement

देश में एपल की वेबसाइट और Amazon पर आईफोन 15 के बेस वेरिएंट का प्राइस 79,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्पों और ब्लू, पिंक, ग्रीन, येलो और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। इसके 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 83,999 रुपये और 512 GB का 1,03,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन सीरीज में आईफोन 15 के अलावा, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल हैं। इस सीरीज में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को कस्टमर्स अधिक पसंद कर रहे हैं। कैमरा और स्टोरेज अपग्रेड करने की वजह से कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स के प्राइसेज बढ़ाए थे। 

पिछले वर्ष एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया था। इससे पहले कंपनी मेड इन इंडिया आईफोन्स की लॉन्च के बाद की तिथि पर बिक्री करती थी। इन स्मार्टफोन्स को एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के चेन्नई में प्लांट में बनाया जा रहा है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की तैयारी की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.