₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील

अगर आप नया आईफोन खरीदनेका सोच रहे हैं तो iPhone 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 08:31 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिलता है।
  • iPhone 15 आईफोन एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है।

iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

अगर आप नया आईफोन खरीदनेका सोच रहे हैं तो iPhone 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो रही है। यह आईफोन 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है। आइए iPhone 15 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 15 Price & Offers

iPhone 15 का 128GB स्टोरोज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹58,900 में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन ₹5795 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹53,105 हो जाएगी। जबकि यह आईफोन सितंबर 2023 में ₹79,900 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से यह आईफोन लगभग ₹26,795 सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में ₹46,150 की बचत हो सकती है।

iPhone 15 Features & Specifications

iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। यह आईफोन एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है। यह आईफोन आईओएस 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 147.60 मिमी, चौड़ाई 71.60 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 171.00 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 15 के रियर f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और कनेक्टिविटी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.