iPhone 14 की 32 हजार रुपये गिरी कीमत, खरीदने के लिए आया तगड़ा मौका

अगर आप कम बजट होने के चलते लेटेस्ट आईफोन नहीं खरीदनें का सोच रहे हैं तो आप iPhone 14 पर भी नजर डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 12:09 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 14 में हैक्सा कोर A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 14 के रियर में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple इस साल सितंबर में आईफोन 17 सीरीज लॉन्च करने वाली है। अगर आप कम बजट होने के चलते लेटेस्ट आईफोन नहीं खरीदनें का सोच रहे हैं तो आप iPhone 14 पर भी नजर डाल सकते हैं। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 14 भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। ग्राहक अतिरिक्त बचत के लिए बैंक ऑफर लगा सकते हैं। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज में देकर अतिरिक्त बचत पा सकते हैं। आइए आईफोन 14 पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 14 Price & Offers


iPhone 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 2250 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 47,749 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त 41,000 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। फिलहाल यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से करीब 32,151 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
iPhone 14 Specifications


iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532 x 1170 पिक्सल और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में हैक्सा कोर A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता  है। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 14 के रियर में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 146.70 मिमी, मोटाई 71.50 मिमी, चौड़ाई 7.80 मिमी और वजन 172 ग्राम है।

iPhone 14 की कीमत कितनी है?

iPhone 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

iPhone 14 में कैसी डिस्प्ले है?

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532 x 1170 पिक्सल और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

iPhone 14 में कैसा प्रोसेसर है?

iPhone 14 में हैक्सा कोर A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 14 में कैसा कैमरा है?

iPhone 14 के रियर में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.